होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

9 फरवरी की ऐतिहासिक घटनाएं

9 फरवरी की ऐतिहासिक घटनाएं

 

1667 - रूस और पोलैंड के बीच शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।
1760- मराठा सेनापति दत्ताजी शिन्दे क निधन।
1788- आस्ट्रिया ने रूस के ख़िलाफ़ युद्ध की घोषणा की।
1801- फ्रांस और आस्ट्रिया ने लुनेविल्लै शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए।
1824 - उन्नीसवीं सदी के प्रसिद्ध बंगाली कवि और नाटककार माइकल मधुसूदन दत्ता ने ईसाई धर्म अपनाया।
1922 -भारत के प्रसिद्ध होटल उद्योगपति तथा 'होटल लीला समूह' के संस्थापक सी. पी. कृष्णन नायर का जन्म।
1931- भारत में पहली बार किसी व्यक्ति के सम्मान में चित्र समेत डाक टिकट जारी किया गया।
1941 - ब्रिटिश सेना ने लीबिया के तटीय शहर अल अघीला पर कब्जा किया।
1950 - न्यायविद, पत्रकार और राजनीतिज्ञ सर अब्दुल कादिर का निधन।
1951- स्वतंत्र भारत में पहली जनगणना करने के लिये सूची बनाने का कार्य शुरु किया गया।
1962- अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।
1968- भारतीय फ़िल्म अभिनेता राहुल रॉय का जन्म।
1971- अपोलो 14 मिशन चांद से पृथ्‍वी पर लौटा
1973 - बीजू पटनायक उड़ीसा की राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता चुने गए।
1975 -रूसी अंतरिक्ष यान सोयुज 17 अंतरिक्ष से 29 दिन बाद धरती पर लौटा।
1979- अफ्रीकी देश नाइजीरिया में संविधान बदला गया।
1991- लिथुआनिया में मतदाताओं ने स्वतंत्रता प्राप्ति के लिए मतदान किया।
1999 - यूगांडा में एड्स के टीके 'अलवाक'; का परीक्षण, भारतीय निर्देशक शेखर कपूर की फ़िल्म 'एलिजाबेथ' ऑस्कर पुरस्कार हेतु नामित।
2001 - शिवानतरा थाइलैंड के नए प्रधानमंत्री निर्वाचित, चीन-तिब्बत रेलामार्ग को मंजूरी, तालिबान का पाक से प्रत्यर्पण संधि से इंकार।
2002 - अफ़ग़ानिस्तान की पूर्व तालिबान सरकार के विदेश मंत्री मुत्तवकील का आत्मसमर्पण।
2007- पाकिस्तान की विपक्ष पार्टी जमायती उलेमा इस्लामी ने जिन्ना को स्वतंत्रता सेनानी की सूची से हटाया।
2008 - प्रख्यात सामाजिक कार्यकर्ता व दीन-दुखियों के देवता बाबा आम्टे का निधन। पाकिस्तान को अमेरिकी मद की समीक्षा के लिए सीनेट में एक प्रस्ताव पेश किया।
2009 - सर्वोच्च न्यायालय ने ताज व उसके आसपास अवैध निर्माण पर यूपी सरकार को नोटिस दिया।
2010 - भारत सरकार ने बीटी बैंगन की व्यावसायिक खेती पर अनिश्चित काल के लिए रोक लगाई। 
2016 - जर्मनी के बवारिया प्रांत में दो ट्रेनों की टक्कर में 12 लोगों की मौत और 85 अन्य घायल।  
2016 - नेपाल के 37वें प्रधानमंत्री सुशील कोइराला का निधन हुआ।