होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

8 फरवरी की ऐतिहासिक घटनाएं

8 फरवरी की ऐतिहासिक घटनाएं

 

1705 : औरंगजेब ने अपना अंतिम सैनिक अभियान चलाया।
1785 : वॉरेन हेस्टिंग्स भारत से रवाना।
1872: अंडमान में कालापानी की सजा काट रहे शेर अली ने सेल्यूलर जेल में भारत के वायसराय लार्ड मेयो पर हमला करके उनकी हत्या की।
1897 : जाकिर हुसैन का आंध्र प्रदेश के हैदराबाद में जन्म. वह देश के तीसरे राष्ट्रपति बने।
1941: गजलों को सरल शब्दों और सुरीले संगीत के साथ अपनी मखमली आवाज से सजाने वाले जगजीत सिंह का जन्‍म।
1943: स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस जर्मनी से एक नौका के जरिये जापान रवाना।
1971: दुनिया के पहले इलेक्ट्रॉनिक शेयर बाजार नासडैक की शुरुआत। अमेरिका के वॉल स्ट्रीट पर करीब पांच दशकों से नासडैक वित्तीय बाजार का केन्द्र बना हुआ है।
1986: दिल्ली हवाई अड्डे पर पहली बार प्रीपेड टैक्सी सेवा शुरू।
1994: भारत के महान क्रिकेटर कपिल देव ने टेस्ट मैचों में 432 विकेट लेकर रिचर्ड हेडली का सर्वाधिक विकेट का विश्व रिकार्ड तोड़ा।
2005: इजराइल और फलस्तीन के बीच संघर्ष विराम पर सहमति।
2007 : भूटान नरेश पहली बार भारत यात्रा पर आए।
2008 : अमेरिका का अंतरिक्ष यान अटलांटिस फ़्लोरिडा के केप केनेवरल से अंतरिक्ष के लिए रवाना।
2009: हजारों पूर्व सैनिकों ने सरकार की बेरुखी से क्षुब्ध होकर अपने पदक राष्ट्रपति को लौटाए।
2010 : श्रीनगर के पास खिलनमर्ग क्षेत्र में हिमस्खलन होने से सेना के जवान बर्फ़ के नीचे दब गए, जिससे 11 सैनिकों की मौत हो गई।
2014 : सऊदी अरब के मदीना शहर में एक होटल में आग लगने से 15 लोगों की मौत, जबकि 130 लोग घायल हुए।