होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

29 फरवरी की ऐतिहासिक घटनाएं

29 फरवरी की ऐतिहासिक घटनाएं

 

1744: रॉयल सोसायटी आफ लंदन के सदस्य फ़्रांस के प्राकृतिक दर्शनशास्त्री जॉन थियोफिलस डेजाग्युएलिये का निधन हुआ था।
1780: ओमिक्रान डेल्टा ओमेगा सह-एड बिरादरिन की स्थापना बेंजामिन फ्रैंकलिन ने की थी।
1796: अमेरिका के राष्ट्रपति ने जे की संधि के कार्यान्वयन की घोषणा की, जिससे ब्रिटेन के साथ उनके कुछ पुराने विवादों का अंत हुआ।
1840: आधुनिक पनडुब्बी के जनक आयरिश –अमेरिकी वैज्ञानिक जॉन फ़िलिप हॉलैण्ड का जन्म हुआ।
1856: रूस और तुर्की के बीच युद्धविराम।
1860: हरमन होल्‍लेरिथ ने सारणी मशीन का आविष्‍कार किया।
1896: देश के पूर्व प्रधानमंत्री मोरार जी देसाई का जन्मदिन।
1904: भरतनाट्यम की मशहूर नृत्यांगना रूक्मणी देवी अरूंडेल का जन्मदिन।
1928: अमेरिकी कवयित्री , लेखिका और पुस्तकालय संचालिका इनका डोन्ना कूलब्रिद का निधन हुआ।
1936: नेचर पत्रिका ने नील्स बोर के बाउल आफ बॉल्स के बारे में छापा था।
1940: हैती मैक्डेनियल ने फिल्म 'गॉन विद द विंड' में अपने अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ सह अभिनेत्री का अकेडमी पुरस्कार जीता। वह यह पुरस्कार जीतने वाली पहली अफ्रीकी अमेरिकी बनीं।
1952: पैदल चलने वालों के लिए सड़क पार करने संबंधी निर्देश पहली बार टाइम्स स्क्वेयर के 44वीं स्ट्रीट और ब्रॉडवे में लगाए गए।
1960: मोरक्को के दक्षिणी शहर अगादीर में आए भीषण भूकंप में हज़ारों लोगों की मौत हो गयी। इस भूकंप की तीव्रता 6.7 थी।
1984: कैनेडियन प्रधान मंत्री, पियरे ट्रुडो ने सेवानिवृत्ति की घोषणा की।
1996: 4 साल तक लगातार गोलीबारी और हमलों के बाद बोसनिया की राजधानी सरायेवो की घेराबंदी ख़त्म हो गयी।
2000: भारत सरकार ने सेना व्यय में 28.2 प्रतिशत बढ़ोतरी, अधिक आयवर्ग के लोगों पर आयकर में वृद्धि और स्थायी सरकारी नौकरियों में कटौती का ऐलान किया।
2004: अकेडमी अवार्ड्स में फिल्म 'द लार्ड आफ द रिंग : द रिटर्न ऑफ द किंग' ने पिछले सारे रिकार्ड तोड़ते हुए 11 अवार्ड जीते।
2008: विदेशी मीडिया में प्रिंस हैरी की अफगानिस्तान में तैनाती की खबर लीक होने के बाद ब्रिटिश सेना ने उन्हें तत्काल वहां से वापस बुलाने का फैसला किया।
2008: पाकिस्तान में आत्मघाती बम हमलावर ने पेशावर में कम से कम 44 लोगों की हत्या कर दी और 90 से अधिक घायल।
2008: प्रसिद्ध साहित्यकार डॉ. बच्चन सिंह को अनुवाद के लिए वर्ष 2008 का साहित्य अकादमी पुरस्कार प्रदान किया गया।
2012: ट्यूमर से पीड़ित वेनेज़ुएला के राष्ट्रपति ह्यूगो चावेज़ के श्रोणि से ट्यूमर निकाले जाने के बाद वे ठीक हो गए।
2012: दुनिया के सबसे ऊंचे टावर और दूसरी सबसे ऊंची संरचना, टोक्यो स्काईट्री का निर्माण पूरा हो गया।
2012: ब्रिटेन ने सीरिया में अपने राजनयिक कर्मचारियों की सुरक्षा पर खतरे को देखते हुए उन्हें वापस बुला लिया।
2016: पाकिस्तान में मुमताज कादरी को रावलपिंडी के अडियाला जेल में फांसी दे दी गई। कादरी ने पंजाब के उदारवादी गवर्नर सलमान तासीर को 2011 में इस्लामाबाद के एक बाजार में 28 गोलियां दागकर मार डाला था।