होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

28 फरवरी की ऐतिहासिक घटनाएं

28 फरवरी की ऐतिहासिक घटनाएं

 

1580- गोवा से पहला ईसाई मिशनरी अकबर के दरबार फतेहपुर सिकरी आया।
1712- मुगल बादशाह बहादुर शाह प्रथम की लाहौर में मृत्यु हुई ।
1847- अमेरिका ने सकरामेंटो के युद्ध में मैक्सिको को पराजित किया ।
1922- मिस्र ने ब्रिटेन से दोबारा आजादी प्राप्त की।
1924- अमेरिका ने मध्य अमरीकी देश होंडुरस पर हस्तक्षेप शुरू किया ।
1928- सी वी रमन को फिजिक्स के लिए नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
1936- जवाहर लाल नेहरू की पत्नी कमला नेहरू का स्विजरलैंड में निधन हुआ।
1943- कोलकाता का हावडा पुल (रवीन्द्र सेतु) शुरू हुआ था।
1947- चीनी राष्ट्रीय पार्टी कोमिंटांग के खिलाफ ताइवान में प्रदर्शन किया गया।
1948- ब्रिटेन का आखिरी सैनिक दस्ता भारत से स्वदेश रवाना हुआ ।
1963- भारत के राष्ट्रपति राजेन्द्र प्रसाद का निधन हुआ था।
1975- अमेरिका के नेवादा परीक्षण स्थल से परमाणु परीक्षण किया गया था।
1991- अमेरिका तथा गठबंधन सेना ने इराक में युद्धविराम की घोषणा की थी।
1999 - कोलीन प्रेसकोट एवं एंडी एल्सन (ब्रिटेन) ने 233 घंटे 55 मिनट तक गुब्बारे की मदद से आकाश में रहने का विश्व रिकार्ड बनाया था।
2002- गुजरात में धार्मिक हिंसा के दौरान नरोडा पाटिया नरसंहार में 37 और गुलबर्ग साेसायटी नरसंहार में 69 लोगाें की मौत हुई थी।
2005- पुर्तगाल के सुप्रीम कोर्ट ने मुंबई बम विस्फोट के अभियुक्त अबू सलेम के प्रत्यपर्ण की इजाजत दी थी।
2007- प्रसिद्ध संगीतकार ओपी नैय्यर का निधन हुआ था।
2008- नेपाल में सरकार और संयुक्त मधेशी लोकतांत्रिक मोर्चा के बीच शांति समझौता हुआ।
2011- टॉम हूपर की फिल्म ‘द किंग्स स्पीच’ को हॉलीवुड कोडैक थिएटर में आयोजित ऑस्कर समारोह में सर्वश्रेष्ठ चलचित्र का पुरस्कार दिया गया।
2013- पोप बेनेडिक्ट 16वें ने कैथोलिक चर्च के पोप के रूप में इस्तीफा दिया था।
2018 - कांची कामकोटि पीठ के प्रमुख श्री जयेंन्द्र सरस्वती शंकराचार्य का निधन हुआ।
2020 - भारतीय हॉकी टीम के पूर्व सदस्य बलबीर सिंह खुल्लर का निधन हुआ।