होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

29 अगस्त की ऐतिहासिक घटनाएं

29 अगस्त की ऐतिहासिक घटनाएं

cc

1842: ग्रेट ब्रिटेन और चीन के बीच नानकिंग की संधि पर हस्ताक्षर के साथ ही पहला अफीम युद्ध समाप्त।
1887: गुजरात के पहले मुख्यमंत्री जीवराज मेहता का जन्म।
1905: भारत के प्रसिद्ध हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद का जन्म।
1916: अमेरिकी कांग्रेस ने जोन्स अधिनियम को स्वीकृति दी, फिलीपींस को मिली स्वतंत्रता।
1931: नागा आध्यात्मिक गुरु जदोनांग का निधन।
1932: नीदरलैंड की राजधानी एम्स्टर्डम में अंतरराष्ट्रीय युद्ध-विरोधी समिति का गठन।
1941: रूस में जर्मन इंस्तजकमांडो ने 1469 यहूदी बच्चों की हत्या की।
1945: ब्रिटिश ने हांगकांग को जापान से मुक्त कराया।
1949: भारत के शीर्ष वैज्ञानिक के. राधाकृष्णन का जन्म। उनके नेतृत्व में भारत ने पहले प्रयास में मंगल पर अपने मंगलयान को पहुंचाया।
1953: रूस ने पहला हाइड्रोजन बम विस्फोट किया।
1957: नागरिक अधिकार अधिनियम, 1957 पारित किया गया।
1969: करगिल युद्ध में शहीद हुए मेजर मनोज तलवार का जन्म हुआ था।
1974: चौधरी चरण सिंह ने लोकदल पार्टी की स्थापना की।
1976: प्रसिद्ध बंगाली विद्रोही कवि, संगीतज्ञ और दार्शनिक काजी नजरुल इस्लाम का निधन।
1996: आर्कटिक द्वीप के स्पिट्सबर्गेन की पहाड़ी में वनुकोवो एयरलाइंस के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार सभी 141 लोगों की मौत।
1998: पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित।
2000: न्यूयार्क में चार दिवसीय विश्व शांति शिखर सम्मेलन शुरू।
2004: एथेंस ओलिंपिक का समापन।
2007: हरियाणा के चौथे मुख्यमंत्री और स्वतंत्रता सेनानी बनारसी दास गुप्ता का निधन।
2008: तृणमूल कांग्रस के कार्यकर्ताओं के विरोध से क्षुब्ध होकर टाटा मोटर्स ने सिंगुर में नैनों परियोजना स्थल से अपने कर्मचारी हटाए।
2014: फिल्म गांधी के लिए ऑस्कर जीतने वाले निर्देशक रिचर्ड एटनबरा का निधन।