होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

28 नवंबर की ऐतिहासिक घटनाएं

28 नवंबर की ऐतिहासिक घटनाएं

 

1867 - चंद्र कुमार अग्रवाल असम के एक प्रख्यात लेखक, कवि, पत्रकार थे। जिनका जन्म 28 नवंबर 1867 को हुआ था।
1945 - अमर गोस्वामी वरिष्ठ पत्रकार और हिन्दी साहित्य के प्रमुख कथा साहित्यकारों में से एक थे। जिनका जन्म 28 नवंबर 1945 को हुआ था।
1953 - भारतीय हृदय रोग विशेषज्ञ मोहसिन वली का जन्म 28 नवंबर 1953 को हुआ था।
1955 - भारतीय हीरा व्यापारी और परोपकारी सामाजिक कार्यकर्ता लालजीभाई पटेल का जन्म 28 नवंबर 1955 को हुआ था।
1963 - त्र्यंबक शंकर शेजवलकर एक पुरस्कार विजेता इतिहासकार और निबंधकार थे। जिनका निधन 28 नवंबर 1963 को हुआ था।
1966 - भारतीय फ़िल्म अभिनेता, डबिंग कलाकार, निर्देशक और लेखक पुदीपेड्डी रविशंकर का जन्म 28 नवंबर 1966 को हुआ था।
1982 - टॉलीवुड और तेलुगु संगीत में काम करने वाले भारतीय रैपर, फ़िल्म अभिनेता नोएल सीन का जन्म 28 नवंबर 1982 को हुआ था।
1985 - भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री और 2007 की मिस इंडिया इंटरनेशनल ख़िताब की विजेता ईशा गुप्ता का जन्म 28 नवंबर 1985 को हुआ था।
1985 - भारतीय मॉडल और टेलीविज़न अभिनेत्री वाहबिज़ दोराबजी का जन्म 28 नवंबर 1985 को हुआ था।
1986 - भारतीय अभिनेता प्रतीक बब्बर का जन्म 28 नवंबर 1986 को हुआ था।
1990-चुनावों के उपरान्त जान मेजर में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बने।
1996 - कैप्टन इन्द्राणी सिंह एयरबस ए-300 विमान को कमांड करने वाली पहली महिला बनीं।
1997- प्रधानमंत्री आई के गुजराल ने अपने पद से इस्तीफा दिया।
1999 - एशिया कप हॉकी का ख़िताब दक्षिण कोरिया ने पाकिस्तान को हराकर जीता, भारत ने कांस्य पदक मलेशिया को हराकर जीता।
2001 - नेपाल ने माओवादियों से निपटने हेतु भारत से दो हैलीकॉप्टर मांगे।
2002 - कनाडा ने हरकत उज मुजाहिदीन और जैश-ए-मोहम्मद पर प्रतिबंध लगाया।
2006 - नेपाली सरकार और माओवादियों के मध्य हथियारों के मैनेजमेंट पर संधि सम्पन्न।
2007 - दो एशियाई देशों के बीच मधुर होते रिश्तों के चलते द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद पहली बार चीन के युद्धपोत जापान भेजे गए।
2012 - सीरिया की राजधानी दमिश्क में हुए दो कार बम धमाकों में 54 मरे और 120 घायल हुये।