होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

13 अगस्त के दिन की ऐतिहासिक घटनाएं

13 अगस्त के दिन की ऐतिहासिक घटनाएं

 

1598 : फ़्रांस के शासक हेनरी चतुर्थ ने नांत का प्रख्यात आदेश जारी किया। इस आदेश के आधार पर प्रोटेस्टेन्ट ईसाइयों को पूर्ण धार्मिक स्वतंत्रता दी गयी।

1642 : डच खगोलशास्त्री क्रिश्चियन ह्यूगेंस ने मंगल के दक्षिणी ध्रुव की चोटी का पता लगाया।

1645 : स्वीडन और डेनमार्क ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए।

1784 : भारत में प्रशासनिक सुधारों के लिए पिट्स इंडिया विधेयक ब्रिटिश संसद में पेश।

1814 : दासों के व्यापार को समाप्त करने के लिए ब्रिटेन और हालैंड के बीच समझौता।

1891 : मणिपुर के तीन जांबाज प्रहरियों सेनापति टिकेन्द्रजीत सिंह, उनके भाई अग्नेश सेना और जनरल थंगल को ब्रिटिश हुक्मरान ने उनकी अपनी धरती पर फांसी दी।

1892 : अमेरिकी समाचार पत्र एफ्रो अमेरिकन का बाल्टीमोर से प्रकाशन शुरू।

1898 : जार्ज डेवी के नेतृत्व में अमेरिकी सेना ने फिलिपींस की राजधानी मनीला पर कब्जा किया।

1902 : इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को एक विकेट से हराकर ओवल की प्रसिद्ध जीत दर्ज की।

1913 : इंग्लैंड के हैरी ब्रेअर्ली शेफील्ड ने स्टेनलेस स्टील का आविष्कार किया।

1951 : भारत में डिजाइन किए गए और देश में ही निर्मित पहले विमान हिंदुस्तान ट्रेनर 2 ने पहली उड़ान भरी।

1956 : लोकसभा में राष्ट्रीय राजमार्ग विधेयक पारित।

1960 : अफ्रीका फ्रांस के कब्जे से स्वतंत्र हुआ।

1993 : वाशिंगटन में इजरायल एवं फलस्तीन के बीच शांति समझौता।

1993 : थाईलैंड के नाखोन रचासिमा में होटल ढह जाने से 114 लोगों की मौत।

1994 : अमेरिका और उत्तरी कोरिया के बीच जेनेवा में परमाणु निरस्त्रीकरण के संबंध में ऐतिहासिक सहमति।

1999 : लेखिका तसलीमा नसरीन की नई पुस्तक आमार मऐबेला (मेरा बचपन) पर बांग्लादेश सरकार ने प्रतिबंध लगाया।

2008 : विश्व की प्रमुख इस्पात कंपनी टाटा स्टील ने वियतनाम में संयुक्त रूप से इस्पात परिसर के निर्माण के लिए वहाँ की दो प्रमुख कंपनियों के साथ समझौता किया।

2008 : भारत ने मल्टी-बैरल रॉकेट लॉन्वर (एमबीआरएल) हथियार प्रणाली पिनाक का सफल परीक्षण किया।

यह भी पढ़ें- 12 अगस्त के दिन की ऐतिहासिक घटनाएं