होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

12 फरवरी की ऐतिहासिक घटनाएं

12 फरवरी की ऐतिहासिक घटनाएं

 

1742: महान मराठा दिग्गज नाना फडनवीस का जन्म।
1809: ब्रिटिश वैज्ञानिक चार्ल्स डार्विन का जन्म।
1809:अमेरिका के 16वें राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन का जन्म।
1818: चिली ने स्पेन से आजादी की औपचारिक घोषणा की।
1922: महात्मा गांधी ने कांग्रेस कार्यकारिणी समिति को असहयोग आंदोलन को समाप्त करने के लिए राजी किया।
1928: गांधी जी ने बारदोली में सत्याग्रह के संकेत दिए।
1948: महात्मा गांधी की अस्थियों को इलाहाबाद में गंगा नदी सहित विभिन्न पवित्र स्थलों पर विसर्जित किया गया।
1975: भारत को चेचक से मुक्त देश घोषित किया गया।
1994: चोरों ने नार्वे के महान चित्रकार एडवर्ड मंक की विश्वप्रसिद्ध रचना 'द स्क्रीम' को चुरा लिया। हालांकि बाद में इस कृति को बरामद कर लिया गया।
1996: फ़िलिस्तीनी मुक्ति संगठन के नेता यासर अराफात को गाजा में फ़िलिस्तीन के प्रथम राष्ट्रपति के रूप में शपथ दिलाई गई।
2002: ईरान के एक विमान के ख़ुर्रमबाद हवाई अड्डे पर उतरते समय दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से 119 लोगों की मौत हुई।
2002: पाकिस्तान के अधिकारियों ने अमेरिकी पत्रकार डैनियल पर्ल के अपहरण के संदेह में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादी अहमद उमर शेख को गिरफ्तार किया।
2009: भारत के वैज्ञानिकों ने विश्व का पहला भैंस क्लोन विकसित किया। यह भारतीय वैज्ञानिकों की बड़ी उपलब्धि थी।