होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

28 सितंबर की ऐतिहासिक घटनाएं

28 सितंबर की ऐतिहासिक घटनाएं

 

1542 : कैलिफोर्निया के खोजकर्ता रोड्रिग्ज कैब्रिलो ने सैन डिएगो कहे जाने वाले इलाके के नजदीक कदम रखा और वेस्ट कोस्ट पहुंचने वाले पहले यूरोपीय बने।
1837 : बहादुर शाह जफर को मुगल सम्राट बनाया गया। हालांकि, उस समय तक मुगल सल्तनत काफी बिखर चुकी थी और वह नाम के ही सम्राट रह गए थे।
1920 : शिकागो व्हाइट सॉक्स बेसबाल टीम के आठ सदस्यों को निर्णायक मंडल ने 1919 की विश्व श्रृंखला में घूस लेकर सिनसिनाटी रेड्स से हार जाने का दोषी ठहराया।
1929 : ‘स्वर कोकिला’ लता मंगेशकर का इंदौर में जन्म। अपनी बेहतरीन आवाज के दम पर वह आठ दशक तक देश में गायकी का पर्याय रहीं और अपने गीतों के मोतियों से उन्होंने संगीत के खजाने को समृद्ध बनाया।
1947 : अवामी लीग की नेता और बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना का जन्म। पूर्वी पाकिस्तान (अब बांग्लादेश) के तुंगीपारा में जन्मीं शेख हसीना बांग्लादेश के संस्थापकों में से एक शेख मुजीबुर रहमान की पुत्री हैं।
1977 : एडमंड हिलेरी नंदप्रयाग के अपने अभियान पर रवाना हुए।
2000 : इज़राइल के कट्टरपंथी विपक्षी नेता एरियल शेरोन के अल अक्सा मस्जिद आने से नाराज पूर्वी यरूशलम के फलस्तीनियों ने विरोध स्वरूप पुलिस के साथ संघर्ष किया।
2008 : स्पेसएक्स ने फाल्कन-एक का सफल प्रक्षेपण किया। यह पहली ऐसी निजी कंपनी थी, जिसने तरल ईंधन वाले रॉकेट को अंतरिक्ष में भेजने में सफलता हासिल की।
2016 : पोलैंड में जन्मे इजराइल के पूर्व प्रधानमंत्री शिमोन पेरेज का निधन। पेरेज को 1993 में इजराइल सरकार और फलस्तीनी मुक्ति संगठन के बीच हुई ओस्लो संधि में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए 1994 में नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
2018 : उच्चतम न्यायालय ने केरल के सबरीमाला स्थित अयप्पा स्वामी मंदिर में एक खास आयुवर्ग की महिलाओं के प्रवेश पर लगी पाबंदी हटाते हुए सभी उम्र की महिलाओं को मंदिर में प्रवेश की अनुमति दी।
2020 : आर्मीनिया और अजरबैजान के बीच नागोरनो-कारबाख इलाके को लेकर लड़ाई शुरू हुई।