होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

06 अक्टूबर की ऐतिहासिक घटनाएं

06 अक्टूबर की ऐतिहासिक घटनाएं

 

1723- पेन्सिल्वेनिया विश्वविद्यालय के भावी संस्थापक बेंजामिन फ्रेंकलिन 17 साल की उम्र में फिलाडेल्फिया पहुंचे।

1762-ब्रिटिश सैनिकों ने फिलीपींस के मनीला पर क़ब्ज़ा किया।

1862-भारतीय दंड संहिता कानून पारित हुआ और एक जनवरी से लागू हुआ।

1919-तांबुलीस्की बुल्गारिया के प्रधानमंत्री बने।

1935-भारत में 32 साल के सबसे लंबे समय तक अंपायरिंग करने वाले जीवन डी. घोष का बंगाल में जन्म हुआ।

1946-हिन्दी फ़िल्म अभिनेता विनोद खन्ना का जन्म।

1957-सोवियत संघ ने नोवाया ज़ेमल्या में परमाणु परीक्षण किया।

1963-पंजाब के स्वतंत्रता सेनानी ग्रैंड ओल्ड मैन बाबा खड़क सिंह का जन्म।

1972-मेक्सिको में ट्रेन पटरी से उतरने से 208 लोगों की मौत।

1980-गुयाना ने संविधान को अंगीकार किया।

1981-काहिरा में सैनिक परेड के दौरान एक सैनिक समूह द्वारा मिस्र के राष्ट्रपति अनवर सादात की हत्या।

1983-पंजाब में राष्ट्रपति शासन लगाया गया।

1987-फिजी एक गणराज्य घोषित हुआ।

1994-यूनेस्को ने वर्ष 1995 को संयुक्त राष्ट्र सहिष्णुता वर्ष के रूप में मनाने की घोषणा की।

1995-दो स्विस वैज्ञानिकों ने पृथ्वी के सौर व्यवस्था के बाहर गृह की पहली बार पहचान की।

1999-संयुक्त राष्ट्र निरस्त्रीकरण सम्मेलन आस्ट्रेलिया की राजधानी वियना में प्रारम्भ।

2000-इज़रायली पुलिस द्वारा अलअक्सा मस्जिद में जबरन प्रवेश के बाद हिंसा शुरू।

2002-नेपाल के नरेश ज्ञानेन्द्र वीर विक्रम शाह देव ने सत्ता नहीं संभालने की घोषणा की।

2004-इजरायली सैन्य अभियान को रोकने का प्रस्ताव अमेरिका ने वीटो किया।

2006-संयुक्त राष्ट्र ने लेबनान में शांति रक्षकों को बल प्रयोग का अधिकार दिया।

2007-परवेज मुशर्रफ़ एकतरफ़ा जीत के साथ पाकिस्तान के राष्ट्रपति पद पर निर्वाचित घोषित हुए।

2008-वैश्विक मंदी के मद्देनज़र भारतीय रिजर्व बैंक ने बैंकों के नक़द सुरक्षित अनुपात (सीआरआर) में आधा प्रतिशत की कटौती का फ़ैसला किया।

2012-प्रसिद्ध भारतीय वकील, नेता एवं पश्चिम बंगाल के 19वें राज्यपाल बी सत्या नारायण रेड्डी का निधन।

2021-भारतीय सिनेमा और टेलीविज़न धारावाहिक रामायण में रावण की भूमिका निभाने वाले प्रसिद्ध कलाकार अरविंद त्रिवेदी का निधन।