होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Himachal Weather: प्रदेश में शीतलहर का सितम लगातार जारी, जानें क्या है आपके शहर के मौसम का हाल

Himachal Weather: प्रदेश में शीतलहर का सितम लगातार जारी, जानें क्या है आपके शहर के मौसम का हाल

 

हिमाचल में बीते कई दिनों से पश्चिमी विक्षोभ के चलते हुई बारिश और बर्फबारी के कारण कड़ाके की ठंड़ का प्रकोप बना हुआ है। प्रदेश के करीब 8 स्थानों का तापमान माइनस में दर्ज किया गया। तो वहीं करीब 6 जगहों का पर पारा जीरो के करीब रहा। इसके साथ ही राज्य के ही एक अन्य जिले लाहौल-स्पीति के कुकुमसेरी में तापमान इस वर्ष में सबसे कम दर्ज किया गया। कुकुमसेरी में तापमान रिकॉर्ड माइनस 14.2 डिग्री दर्ज किया गया।

बता दें, कि मौसम विभाग शिमला के अनुसार 14 जनवरी तक प्रदेश में मौसम साफ बना रहेगा। इसके साथ ही आज राजधानी शिमला में मौसम साफ रहा और धूप भी खिलती हुई दिखाई दी। ऊना, कांगड़ा, धौलाकुआं, बरठीं में आज भी ठंड़ से राहत नही मिली और शीतलहर से लोगो को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हालांकि राज्य के कुछ इलाकों में शीतलहर को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। 

किस स्थान पर कितना न्यूनतम तापमान

शिमला में न्यूनतम तापमान 0.9, सोलन 0.8, मनाली -2.0, कांगड़ा 2.8, मंडी 1.7, बिलासपुर 4.0, चंबा 2.6, जुब्बड़हट्टी 3.2, धौलाकुआं 3.4, बरठीं 1.1, सुंदरनगर 0.2, भुंतर 0.1, कल्पा -4.2, धर्मशाला 3.2, कुफरी -1.8, कुकुमसेरी -14.2, नारकंडा -4.4, भरमौर -2.9, रिकांगपिओ -0.7, सेऊबाग 1.0, ऊना 1.6, नाहन 4.5, पालमपुर 0.5 ,  समदो -9.0, पांवटा साहिब 7.0 और सराहन में 0.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

 

ये भी पढ़ें-  BJP के साथ गठबंधन की अटकलों के बीच RLD नेताओं ने दी अपनी प्रतिक्रिया,जानें कितनी सीटों पर बनी बात


संबंधित समाचार