होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Himachal Rain:हिमाचल में 2 दिन के भीतर 60 लोगों की मौत, बादल फटने और लैंडस्लाइड की 170 घटनाएं

Himachal Rain:हिमाचल में 2 दिन के भीतर 60 लोगों की मौत, बादल फटने और लैंडस्लाइड की 170 घटनाएं

 

Himachal Pradesh Rain:देवभूमि कहे जाने वाले हिमाचल प्रदेश में पिछले 2 दिन से लगातार हो रही बारिश और भूस्खलन में 60 लोगों की मौत हो गई है। इसके अलावा कई जिलों में बादल फटने और भारी बारिश के कारण आशंका जताई जा रही है कि अभी भी कई लोग मलबे के नीचे दबे हुए हैं। आंकड़ों के मुताबिक अभी तक सबसे ज्यादा मौतें मंडी और शिमला जिलों में हुई हैं। मंडी में जहां 23 लोगों की मौत हुई है। तो वहीं शिमला में 19 लोगों के मौत की खबर आ रही है। बीते दिन एक बड़े भूस्खलन ने शिव बावड़ी मंदिर को नष्ट कर दिया था, जिसमें दो दर्जन से अधिक लोग दब गए थे। यहां अब तक 12 शव मिले हैं।

शैक्षणिक संस्थान बंद 
वहीं अधिकारियों ने बुधवार यानी आज राज्य भर के सभी शैक्षणिक संस्थानों को बंद कर दिया है। हिमाचल में 77वें स्वतंत्रता दिवस भी कुछ खास नहीं रहा। पारंपरिक सांस्कृतिक कार्यक्रम उल्लेखनीय रूप से अनुपस्थित थे क्योंकि राज्य जानमाल के नुकसान और व्यापक विनाश से जूझ रहा था। हिमाचल की राजधानी शिमला में अभी और स्थिति खराब होने की आशंका है। शिमला और कई अन्य स्थानों पर भूस्खलन की आशंका बढ़ती जा रही है।

मानसून में 9,600 घर क्षतिग्रस्त
आपको बता दें कि इस मानसून सीज़न में हिमाचल में बादल फटने और भूस्खलन की कुल 170 घटनाएं दर्ज की गई हैं, जिससे लगभग 9,600 घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में सोलन, शिमला, मंडी, हमीरपुर और कांगड़ा हैं। पोंग बांध से पानी छोड़े जाने के कारण अचानक आई बाढ़ के कारण कांगड़ा के मांड में 500 से अधिक लोग फंस गए। मंडी जिले के बलद्वाड़ा क्षेत्र में पांच मकान गिरने की खबर सामने आई है।

1,220 अवरुद्ध सड़कों में 400 बहाल
सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बताया कि पिछले तीन दिनों में बारिश में 157% की वृद्धि की है। सुक्खू ने कहा कि 1,220 अवरुद्ध सड़कों में से लगभग 400 को बहाल कर दिया गया है, लेकिन चुनौतियां कठिन बनी हुई हैं। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सूक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में 48 घंटे के अंदर मची तबाही में तकरीबन 60 लोगों की मौत हो चुकी है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में आपदा के इस समय में 800 करोड़ रुपये की राशि जारी की गई है। 


संबंधित समाचार