होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

हिमाचल की कई जगहों में चार दिन तक भारी बारिश का अलर्ट, ऊना में जमकर बरसे बादल

हिमाचल की कई जगहों में चार दिन तक भारी बारिश का अलर्ट, ऊना में जमकर बरसे बादल

 

Himachal Weather Report: हिमाचल प्रदेश की कई जगहों में चार दिन भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। शिमला में भी आज सुबह से धुंध छाई हुई है। वहीं ऊना में बुधवार दोपहर करीब 12:00 बजे जमकर बारिश हुई। इस बारिश के चलते राज्य का मौसम सुहावना हो गया और लोगों को भारी गर्मी से राहत मिली है। 

क्या है मौसम विज्ञान की रिपोर्ट?

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से हिमाचल प्रदेश के कई भागों में 18 से 21 जुलाई तक जमकर बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। विभाग के अनुसार राज्य के कई भागों में 23 जुलाई तक लगातार बारिश होने की संभावना जताई गई है। 

हिमाचल प्रदेश आने वाले लोग हो जाए सावधान 

हिमाचल ट्रैफिक टूरिस्ट रेलवे पुलिस शिमला ने बरसात में पर्यटकों को पहाड़ी जगहों पर न जाने की सलाह दी है। पुलिस के अनुसार बरसात के चलते कुल्लू मनाली, रोहतांग जाने वाली सड़कों में धुंध और जगह-जगह भूस्खलन से दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। 

कहां होगी कितनी बारिश?

बीती रात को ओलिंडा में 94.6, श्रीनयना देवी 44.8, बैजनाथ 32.0, रायपुर मैदान 20.0, धर्मशाला 14.4, कांगड़ा 13.8, ब्राह्मणी 11.2, नाहन 10.0 व मंडी में 8.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। 


संबंधित समाचार