होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Himachal Pradesh News: धर्मशाला में जेपी नड्डा ने भरी हुंकार, प्रदेश सरकार को लेकर कही ये बड़ी बात

Himachal Pradesh News: धर्मशाला में जेपी नड्डा ने भरी हुंकार, प्रदेश सरकार को लेकर कही ये बड़ी बात

 

BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज धर्मशाला के दौरे पर है। जहां उन्होंने हिमाचल सरकार में काबिज कांग्रेस पर जमकर हमला बोला और केंद्र द्वारा प्रदेश के लिए किए गए कार्यों का भी जिक्र किया। आगामी लोकसभा चुनाव से पहले जेपी नड्डा कांगड़ा जिले की सियासी नब्ज टटोलने पहुंचे है। जोरावर स्टेडियम पहुंचने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकर्ताओं ने जमकर स्वगत किया और पुष्प वर्षा भी की।

इस दौरान उनके स्वागत के लिए प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह सुरेश कश्यप, कृष्ण कपूर, इंदु गोस्वामी,  बिक्रम ठाकुर, विपिन परमार, सिकंदर कुमार, हर्ष महाजन, प्रभारी अविनाश राय खन्ना, सह प्रभारी संजय टंडन मौजूद रहे।

बता दें कि जनसभा को संबोधित करते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि हर घर नल और हर घर मे जल की गारंटी मोदी सरकार ने अपने कार्यकाल में पूर्ण की है। वहीं राममंदिर निर्माण पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि 500 वर्षोंके संघर्ष के बाद रामनगरी अयोध्या तैयार है। वहीं पूर्व मंत्री जयराम के कार्यकाल में ग्रामीण हिमाचल की सड़कों का निर्माण हुआ। गौरतलब है कि, नड्डा ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा यात्रा पर हमला बोलते हुए कहा कि, यह भारत जोड़ो यात्रा नहीं बल्कि भारत को तोड़ने वाली यात्रा है।

ये भी पढ़ें-  महिला जज की आत्महत्या से मचा हड़कंप, पंखे से लटका मिला शव, मौके से बरामद हुआ सुसाइड नोट


संबंधित समाचार