होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Himachal Politics :प्रतिभा सिंह बोली- BJP की कार्यप्रणाली हमसे बेहतर,मंडी से लोकसभा चुनाव लड़ने पर...

Himachal Politics :प्रतिभा सिंह बोली- BJP की कार्यप्रणाली हमसे बेहतर,मंडी से लोकसभा चुनाव लड़ने पर...

 

हिमाचल प्रदेश में राजनीतिक उठापटक कम होने का नाम नहीं ले रही है। प्रदेश में अभी भी राजनीतिक हंगामा मचा हुआ है। इस बीच लोकसभा चुनाव पर हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा, "कांग्रेस में हमें अभी बहुत कुछ करना बाकी है। सांसद के तौर पर मैंने अपने निर्वाचन क्षेत्र का दौरा बार बार किया और लोगों की समस्याओं को जानने की कोशिश की है। यह सच है कि BJP की कार्यप्रणाली हमसे बेहतर है।"

अगर BJP ने ऑफर दिया तो क्या मंडी से लोकसभा चुनाव लड़ेंगी प्रतिभा सिंह?

वहीं,  यह पूछे जाने पर कि क्या बीजेपी उन्हें मंडी से मैदान में उतारकर विक्रमादित्य सिंह को अपने पाले में लाना चाहती है, तो इसके जवाब में प्रतिभा सिंह ने स्पष्ट जवाब नहीं दिया। उन्होंने कहा, "हमने इस बारे में नहीं सोचा है, हम उनके संपर्क में नहीं हैं। भगवान जाने आने वाले समय में क्या स्थिति होगी। यह फैसला आलाकमान को करना है कि कांग्रेस पार्टी किसे मैदान में उतारना चाहती है और किसे टिकट देना चाहती है। इस पर विचार-विमर्श किया जाएगा, हम उनके आदेश के अनुसार आगे बढ़ेंगे।"

प्रतिभा सिंह ने कहा कि देखते हैं क्या होता है। मैंने अपना पूरा जीवन कांग्रेस पार्टी में बिताया है। हमारी शुरुआत कांग्रेस पार्टी से हुई है। हम कांग्रेस की विचारधारा से जुड़े हैं। मैं नहीं कह सकती कि कल क्या हो सकता है। यह पूछे जाने पर कि क्या वे अयोग्य ठहराए गए छह कांग्रेस विधायकों से मिलेंगी?

इस सवाल के जवाब में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रमुख प्रतिभा सिंह ने कहा,"फिलहाल वे कड़ी सुरक्षा में हैं। इसलिए, उनसे मिलना आसान नहीं है…मैं उनसे संपर्क नहीं कर सकती, क्योंकि उनके फोन बंद हैं।" उन्होंने कहा कि पूरे इलाके को घेर लिया गया है। आप उनसे बात नहीं कर सकते, आप उनसे मिल नहीं सकते। यह आसान नहीं है। देखते हैं क्या स्थिति बनती है।

 


संबंधित समाचार