होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

हिमाचल नेम प्लेट विवाद: PWD मंत्री को हाईकमान से फटकार, Vikramaditya Singh बोले...

हिमाचल नेम प्लेट विवाद: PWD मंत्री को हाईकमान से फटकार, Vikramaditya Singh बोले...

 

Himachal News: PWD मंत्री विक्रमादित्य सिंह को कांग्रेस महासचिव के. सी. वेणुगोपाल और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी का कोई भी मंत्री या पार्टी पदाधिकारी, पार्टी की नीतियों और विचारधाराओं के खिलाफ नहीं जा सकता है।

दरअसल, कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट पर सीएम योगी की तस्वीर के साथ खबर शेयर की थी और लिखा था कि अब स्ट्रीट वैंडर और होटलों, दुकानों के बाहर नेम प्लेट लगानी होगी। जिसके बाद मीडिया ने इस खबर को तेजी से योगी सरकार की तर्ज पर हिमाचल में दुकानों का नेमप्लेट अनिवार्य करके सुर्खियां बटोरी थी। लेकिन कांग्रेस हाईकमान ने इस बात पर नाराजगी जताई है। इसके अलवा हाईकमान ने मुख्यमंत्री से भी पूछा कि ये मुद्दा बना ही कैसे, आप कैसे सरकार के मुखिया हैं। खान-पान में जाति धर्म लाना कांग्रेस की विचाराधारा नहीं है। कांग्रेस पार्टी इस तरह से बांटने वाली राजनीति नहीं करती और ना ही उसका ये सिद्धांत है और हम बीजेपी नहीं हो सकते हैं।


इस मामले पर विक्रमादित्य सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा कि लोगों की चिंताओं और आतंरिक सुरक्षा को राज्य सरकार ध्यान में रखेगी।  भारत के किसी भी कोने से कोई भी व्यक्ति हिमाचल प्रदेश में रोजगार के लिए आ सकता है लेकिन राज्य सरकार प्रदेश की सुरक्षा के साथ किसी तरह का कोई समझौता नहीं करेंगी। नेमप्लेट पर मंत्री ने कहा कि हिमाचल सरकार के आदेश का उत्तर प्रदेश सरकार के आदेश से कोई लेना देना नहीं है।

के सी वेणुगोपाल

कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल ने मंत्री विक्रमादित्य सिंह से मुलाकात पर कहा कि मैंने उनसे साफ कहा कि- कांग्रेस पार्टी का कोई भी मंत्री या पार्टी पदाधिकारी पार्टी की नीतियों और विचारधाराओं के खिलाफ नहीं जा सकता। राहुल गांधी नफरत के खिलाफ प्यार और स्नेह फैला रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे प्यार और स्नेह की बात करते हैं। वेणुगोपाल ने कहा कि हम नफरत पैदा नहीं कर सकते। हम एकजुटता में विश्वास करते हैं। हमने उन्हें बहुत स्पष्ट रूप से बताया कि कांग्रेस की विचारधारा और नीतियां इस बारे में बहुत स्पष्ट हैं और हमें उसी अनुरूप काम करना है। उन्होंने मुझे बताया कि मीडिया ने उनकी बातों को गलत तरीके से पेश किया, उनका इरादा वह नहीं था। मीडिया ने उनकी बातों को गलत तरीके से पेश किया और ऐसा कोई इरादा नहीं था।

बता दें कि नेम प्लेट विवाद पर सियासी बवाल मचने के बाद विक्रमादित्य सिंह को दिल्ली बुलाया गया था। यहां पर उनकी मुलाकात पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल से मुलाकात हुई। मुलाकात में विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि उनके बयान को गलत तरीके से पेश कर दिया गया था।


संबंधित समाचार