होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Himachal Lok Sabha Election 2024 : हिमाचल दौरे पर राहुल गांधी, नाहन और ऊना में भरेंगे चुनावी हुंकार

Himachal Lok Sabha Election 2024 : हिमाचल दौरे पर राहुल गांधी, नाहन और ऊना में भरेंगे चुनावी हुंकार

 

Rahul Gandhi In Himachal Visit: लोकसभा चुनाव के सातवें चरण के तहत हिमाचल में वोट डाले जाएंगे ऐसे में प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की अब  चुनावी जनसभाओं में दिग्गज नेताओं की एंट्री होने लगी है। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी 26 मई को हिमाचल प्रदेश आ रहे हैं। बता दें कि राहुल गांधी का यह पहला चुनावी दौरा है वह यहां नाहन और ऊना दो लोकसभा सीटों पर जनसभाओं को संबोधित करने आ रहे है। 


राहुल गांधी सुबह साढ़े ग्यारह बजे नाहन पहुंच रहे है वो यहां11:45 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह 12:50 पर नाहन से ऊना के लिए रवाना होंगे। दोपहर एक बजकर 40 मिनट पर उनकी दूसरी जनसभा शुरू होगी। इसके बाद राहुल गांधी स्पेशल फ्लाइट से दिल्ली रवाना हो जाएंगे। 

प्रियंका गांधी वाड्रा भी आएंगी हिमाचल

गौरतलब है कि हिमाचल में सभी पार्टियों के दिग्गज नेताओं का आने का सिलसिला शुरु हो गया है, हाल-फिलहाल में बीजेपी पार्टी से नरेंद्र मोदी भी नाहन में चुनावी सभाओं को संबोधित करने आए थे, वहीं अब कांग्रेस पार्टी ने भी चुनाव-प्रचार को लेकर कमर कस ली है। जिसके तहत आज राहुल गांधी का चुनावी दौरा है।

राहुल गांधी के बाद पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी 27 मई को हिमाचल आ रही हैं। उनकी पहली जनसभा चंबा में होगी। 28 मई को प्रियंका गांधी वाड्रा उपचुनाव वाली सीटों पर प्रचार करेंगी। जबकि 29 मई को कुल्लू में जनसभा और मंडी में रोड शो प्रस्तावित है। गौरतलब है कि शनिवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े ने हिमाचल की शिमला संसदीय सीट में जनसभा को संबोधित किया है।
 


संबंधित समाचार