होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

सीएम सुक्खू ने दिखाया बड़ा दिल, हिमाचल को आपदा से उबारने के लिए दान किए 51 लाख

सीएम सुक्खू ने दिखाया बड़ा दिल, हिमाचल को आपदा से उबारने के लिए दान किए 51 लाख

 

बारिश और भूस्खलन की वजह से आपदा झेल रहे हिमाचल प्रदेश को उबारने के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मिसाल पेश की है। सीएम ने आपदा राहत कोष में 51 लाख रुपए दान किए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में समाज का हर वर्ग बढ़-चढ़कर अंशदान कर रहा है। बच्चों ने अपनी गुल्लक तोड़कर, कर्मचारियों ने अपने वेतन और बुजुर्गों ने पेंशन से अपने सामर्थ्य अनुसार आपदा राहत कोष में दान दिया है। इसे देखकर उनके मन में भी विचार आया कि उन्हें भी अपनी निजी जमा पूंजी से धन आपदा में दान देना चाहिए और ऐसे में अपने बैंक से सारे पैसे निकालकर आज 51 लाख रुपये दान कर दिए हैं।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि पूर्व जयराम सरकार के दौरान भी उन्होंने कोरोना काल में अपने में अपना वेतन कोविड रिलीफ फंड दान कर दिया था। इस दौरान उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धनीराम शांडिल, कृषि मंत्री चंद्र कुमार, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर और ग्रामीण विकास मंत्री अनिरुद्ध सिंह भी मौजूद रहे।

 


संबंधित समाचार