होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

CM Sukhu Health: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की देर रात बिगड़ी तबीयत, इलाज करवाने पहुंचे IGMC

CM Sukhu Health: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की देर रात बिगड़ी तबीयत, इलाज करवाने पहुंचे IGMC

 

CM Sukhu Health Update: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की मंगलवार देर रात अचानक तबीयत बिगड़ गई। जिसके चलते उन्हें उपचार के लिए IGMC भर्ती किया गया। सीएम रात पौने नौ बजे के आसपास अस्पताल में भर्ती हुए।

डॉक्टर्स की टीम ने उनके स्वास्थ्य की जांच की, IGMC के मेडिकल बुलेटिन के अनुसार अब उनकी चैस्ट एक्स-रे और इको टेस्ट रिपोर्ट सामान्य है। बताया जा रहा है कि सीएम सुक्खू के पेट और छाती में दर्द की शिकायत है।

बता दें कि 21 सितंबर को भी मुख्यमंत्री सुक्खू सुबह छह बजे IGMC शिमला पहुंचे थे। तीन दिन बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू दोबारा IGMC आए हैं। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू बीते साल भी अक्टूबर के महीने में अस्पताल में भर्ती हुए थे। उस समय सीएम को डॉक्टरों ने पेट का संक्रमण बताया था।

घबराने की कोई बात नहीं

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सिंह सुक्खू मंगलवार देर शाम अपना इलाज कराने IGMC पहुंचे, उनके लिए स्‍पेशल वॉर्ड भी तैयार कर लिया गया था। जहां डॉक्टर्स की एक टीम ने उनके पेट और छाती से जुड़े इलाज कर उनकी रिपोर्ट सामान्‍य बताई। सीएम के स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर घबराने जैसी कोई बात नहीं है।


संबंधित समाचार