
Himachal Budget 2025 : हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बजट पेश किया। बजट में किसानो के लिए उन्होंने बड़ा ऐलान किया है। जिसमे उन्होंने गाय और भैंस के दूध के न्यूनतम समर्थन मूल्य में 6-6 रुपये की बढ़ोतरी की घोषणा की है। इस फैसले से ऐसे किसान जो मवेशी पालन करते है। उनके लिहाज से ये खास हो गया है। इस फैसले से उनको दूध की सही कीमत मिल पायेगी।
किसानो के लिए है खास
वही CM सुक्खू ने अपने बजट भाषण में हल्दी उगाने वाले किसानो के लिए भी खास ऐलान किया है। जिसमे उन्होंने कहा की प्राकृतिक रूप से कच्ची हल्दी उगाने वाले किसानों को 90 रुपये प्रति किलोग्राम का न्यूनतम समर्थन मूल्य मिलेगा। उन्होंने कहा, ''वित्त वर्ष 2026 में 1 लाख किसानों को प्राकृतिक खेती के अंतर्गत लाने का लक्ष्य है। अब तक करीब 1.58 लाख किसानों ने प्राकृतिक खेती को अपनाया है।
सोशल मीडिया पर CM सुक्खू ने कहा
CM सुक्खू ने अपने कार्यकाल का तीसरा बजट पेश किया। उन्होंने एक्स पर लिखा, ''आज हिमाचल प्रदेश का स्वर्णिम बजट प्रस्तुत कर रहा हूं. यह आत्मनिर्भर प्रदेश की संकल्पना को साकार करने वाला होगा और प्रदेश की प्रगति को गति देगा सवा साल में हमारी सरकार ने जनता के विश्वास को पुनः स्थापित किया है और विकास के नए प्रतिमान गढ़े हैं. जनता के सहयोग और आशीर्वाद से हम हिमाचल को आत्मनिर्भर और समृद्ध राज्य बनाएंगे।