होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Himachal Budget 2025: CM सुक्खू आज करेंगे बजट पेश,कई अहम योजनाएं हो सकती है शामिल !

Himachal Budget 2025: CM सुक्खू आज करेंगे बजट पेश,कई अहम योजनाएं हो सकती है शामिल !

 

Himachal Budget 2025: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू आज अपने तीसरे कार्यकाल का बजट पेश करेंगे। जिससे जनता को बहुत उम्मीदें है। बजट में सबसे खास बात यह है की यह बजट पंचायती राज संस्थाओं के चुनावी वर्ष में पेश किया जाएगा, जिससे यह बजट पंचायतों और ग्रामीण विकास पर विशेष रूप से केंद्रित होगा। मुख्यमंत्री पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि इस बजट में मुख्य रूप से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए योजनाएं बनाई जाएंगी। जिससे ग्रामीण विकास को बढ़ावा मिले और ग्रामीणों की समस्याओं का समय पर निदान हो सकें। 


बजट में ये है खास 

यह बजट पंचायती राज संस्थाओं के चुनावी वर्ष में पेश किया जाएगा, जिससे यह बजट पंचायतों और ग्रामीण विकास पर विशेष रूप से केंद्रित होगा। मुख्यमंत्री ने पहले ही यह साफ कर दिया था  कि इस बजट में मुख्य रूप से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए योजनाएं बनाई जाएंगी। साथ ही इस  बजट में कई अहम योजनाएं पेश की जा सकती हैं। जिनमें कृषि, बागवानी, पशुपालन, पंचायती राज संस्थाओं का सुदृढ़ीकरण, ग्रामीण क्षेत्रों के गरीबों और पिछड़े वर्गों के लिए विभिन्न योजनाएं, महिला सशक्तिकरण और अन्य कई क्षेत्र शामिल हो सकते हैं। सीएम सुक्खू का लक्ष्य है कि राज्य के ग्रामीण इलाकों को मजबूत किया जाए। जिससे की ग्रामीण इलाको में भी विकास हो पाए। 


कर्मचारियों और पेंशनरों को महंगाई भत्ते की भी हो सकती है घोषणा 

वहीं इस बजट में कर्मचारियों और पेंशनरों को महंगाई भत्ते की भी घोषणा करने की बात सामने आ रही है। साथ ही  महंगाई भत्ते की 4 फीसदी बढ़ौतरी की घोषणा भी की जा सकती है। इसके अलावा सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से राज्य की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने का प्रयास करेगी।


संबंधित समाचार