होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Himachal: BJP और Congress ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, इन दिग्गज नेताओं के नाम शामिल

Himachal: BJP और Congress ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, इन दिग्गज नेताओं के नाम शामिल

 

Himachal Star Campaign: हिमाचल प्रदेश में सभी पार्टीयों ने आगामी चुनावों को लेकर पूरी तैयारी कर ली है, नामांकन के भरे जाने के बाद अब भाजपा और कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव और उपचुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की लिस्ट भी जारी की है।

भाजपा के स्टार प्रचारकों में सबसे पहले पीएम नरेंद्र मोदी का नाम है उसके बाद भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी, पीयूष गोयल स्मृति ईरानी, ज्योतिरादित्य सिंधिया, हरदीप सिंह पुरी, अनुराग ठाकुर के समेत 40 लोगों की लंबी लिस्ट जारी की है। 


वहीं कांग्रेस की स्टार प्रचारकों की लिस्ट में सबसे पहले कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, केसी वेणुगोपाल, हिमाचल कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला, मुकुल वासनिक, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, रणदीप सिंह सुरजेवाला, कुमारी शैलजा और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत 40 लोगों के नाम शामिल हैं।

गौरतलब है कि हिमाचल में आखिरी चरण में 1 जून को लोकसभा की चार सीट तो विधानसभा की छह सीटों के लिए चुनाव होना है। जिसके नामांकन पत्र भरने की प्रक्रिया 14 मई को समाप्त हो गई है। वहीं 17 मई को नाम वापस लेने का आखिरी दिन है। ऐसे में स्टार प्रचारकों के आने से अब प्रदेश में चुनाव प्रचार तेज होने वाला है।


संबंधित समाचार