होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Himachal: कुल्लू में भीषण सड़क हादसा, खाई में बस गिरने से 12 की मौत, तीन लोग घायल

Himachal: कुल्लू में भीषण सड़क हादसा, खाई में बस गिरने से 12 की मौत, तीन लोग घायल

 

हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के कुल्लू (Kullu) जिले में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों के साथ मिलकर बचाव अभियान शुरू कर दिया है। मौत का आंकड़ा बढ़ने की आशंका है।

जानकारी के मुताबिक, कुल्लू जिले के सैंज के शैंशर में एक निजी बस अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। बस जांगला गांव से करीब 200 मीटर दूर सड़क से नीचे खाई में जा गिरी। इस हादसे में अब तक 12 लोगों की मौत की पुष्टि की गई है। मृतकों में एक छात्रा भी शामिल है। वहीं तीन लोग घायल हुए हैं। हादसे में घायल हुए लोगों में बस के चालक और परिचालक के अलावा एक यात्री शामिल है।
बताया जा रहा है कि शव बस के अंदर बुरी तरह से फंसे हुए हैं। जिन्हें निकालने का प्रयास किया जा रहा है। यह हादसा सोमवार सुबह करीब 8:45 बजे हुआ। बस शैंशर से औट की ओर जा रही थी। बस में 15 से अधिक लोग सवार थे। उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने इस पर बताया कि बस हादसे में करीब 12 लोगों की मौत हुई है। तीन अन्य लोग घायल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल बचाव अभियान जारी है। वहीं इस हादसे पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि पूरा प्रशासन मौके पर मौजूद है और राहत कार्य में जुटा हुआ है।  

 

यह भी पढ़ें- Himachal: इस महीने राशन डिपुओं में सरसों तेल और रिफाइंड मिलने में हो सकती है देरी, जानें वजह


संबंधित समाचार