होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

हरियाणा के 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 4 में खतरे की चेतावनी, घग्गर नदी के बढ़ने की आशंका

हरियाणा के 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 4 में खतरे की चेतावनी, घग्गर नदी के बढ़ने की आशंका

 

Haryana:पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही बारिश से पहले ही हरियाणा की घग्गर नदी और यमुना नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ है, जिससे हरियाणा के कई जिले बाढ़ग्रसित हैं। इस बीच हरियाणा के लोगों के लिए एक और बुरी खबर है, बता दें कि मौसम विभाग ने हरियाणा के 9 जिलों में भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा 4 जिलों पंचकूला, यमुनानगर, सोनीपत, पानीपत में भारी से भारी बारिश होने का अलर्ट है।

बता दें कि दक्षिण हरियाणा के कई शहरों में इस समय बारिश का दौर जारी है। चंडीगढ़ मौसम विभाग के अनुसार, करनाल, पानीपत, जींद, सोनीपत, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात, पलवल, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़ में बारिश हो रही है। संभावना है कि सुबह 10 बजे तक बारिश जारी रहेगी।

वहीं जिन 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है उनमें पंचकूला, यमुनानगर, करनाल, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, हिसार, भिवानी और चरखीदादरी शामिल हैं। बीते दिनों प्रदेश में हुई बारिश के असर से हरियाणा के 12 जिले प्रभावित हुए हैं। इनमें 6 जिले यमुना से लगते हैं और 6 जिले घग्गर के साथ लगते हैं। मौसम विभाग के अनुसार अभी आगे भी बारिश इसी तरह होते रहने की संभावना है, लगभग 15 अगस्त तक बारिश होने के आसार हैं, लेकिन अगर ऐसी ही बारिश होती रही तो इस बारिश का प्रभाव आगे भयानक देखा जा सकता है।

चीका में जलस्तर डेंजर पाइंट के पास
वहीं प्रदेश में रात से ही हो रही बारिश की वजह से कैथल जिले के चीका से गुजर रही घग्गर नदी का जलस्तर फिर से बढ़ गया है। यदि बारिश होती है तो आस-पास स्थित गांवों में हालात काफी बिगड़ सकते हैं। इस समय चीका में घग्गर नदी का जलस्तर 14 फीट से बढ़कर 19 फीट हो गया है। इसका डेंजर लेवल 23 फीट है।वहीं कई गांवों में अभी भी नदी का कटाव जारी है। सूबे में बाढ़ से प्रभावित गांवों की संख्या 1465 पहुंच गई है। अब तक बाढ़ से 40 लोगों की मौत हो चुकी है। 6 लोग घायल हुए हैं और 2 लापता हैं। 


संबंधित समाचार