होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

हरियाणा में गर्मी का प्रकोप जारी, स्कूल की छुट्टियों का ऐलान,14 जिलों में रेड अलर्ट

हरियाणा में गर्मी का प्रकोप जारी, स्कूल की छुट्टियों का ऐलान,14 जिलों में रेड अलर्ट

 

हरियाणा में गर्मी का प्रकोप जारी है। इसके चलते राज्य के कई जिलों में हीट वेव का रेड अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने 3 दिन यानी 24 मई तक भीषण गर्मी रहने की संभावना जताई है। कहा जा रहा है कि यदि यही हाल रहे तो तापमान 2 डिग्री तक और बढ़ सकता है। इस दौरान 35 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से धूल भरी हवाएं भी चल सकती हैं। 

इन 14 जिलों में रेड अलर्ट जारी 

मौसम विभाग की ओर से 14 जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है। इनमें सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, मेवात, फरीदाबाद आदि शामिल है । वहीं 8 जिलों पर ऑरेंज अलर्ट है। राज्य में रात का तापमान भी 1.4 डिग्री तक बढ़ गया है। 

स्कूलों में छुट्टियों का ऐलान 

वही, गर्मी को देखते हुए अब तक 15 जिलों में नर्सरी,  5वीं और 8वीं कक्षा तक की 24 और 31 मई तक छुट्टियां घोषित की गई है। नर्सरी से 5वीं क्लास तक के बच्चों की करनाल, कैथल, रेवाड़ी, सोनीपत में 24 मई और पंचकूला  और महेंद्रगढ़ में 31 मई तक छुट्टियों का ऐलान किया गया है। इसके अलावा, हिसार, कुरुक्षेत्र, सिरसा, नूंह, भिवानी, यमुनानगर, फतेहाबाद, जींद, पानीपत में नर्सरी से 8वीं क्लास तक की 24 मई तक छुट्टियां की हैं।


संबंधित समाचार