होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

हिमाचल में इस बार हिट वेव ने तोड़े रिकार्ड, शिमला में सर्वाधिक 30.6 डिग्री ऊना में 46 डिग्री तापमान

हिमाचल में इस बार हिट वेव ने तोड़े रिकार्ड, शिमला में सर्वाधिक 30.6 डिग्री ऊना में 46 डिग्री तापमान

 

Heat Wave In Himachal Pradesh: उत्तर भारत समेत इस वर्ष हिमाचल में भी गर्मी ने लोगों के खूब पसीने छुड़ाए। हालांकि अब पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से पोलिंग डे पर गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक प्रदेश में हीट वेव को लेकर गंभीर स्थितियां पैदा हुई। इस दौरान तापमान ने बीते कई वर्षों के रिकार्ड ध्वस्त किए हैं।

बीते 12 वर्षों में ऊना में सर्वाधिक 46 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। वहीं इन 12 वर्षों में शिमला में दूसरी बार तापमान 30.6 डिग्री पर पहुंचा। मौसम वैज्ञानिक इन इसके पीछे एल नीनो और दक्षिण की ओर से आने वाली गर्म हवाओं को वजह बता रहे हैं। 

इस वर्ष गर्मियों में हिमाचल प्रदेश के पहाड़ भी खूब तपे। प्रदेश में गर्मियों का असर खूब दिखा. कई स्थानों पर तापमान सामान्य से 6 डिग्री ऊपर दर्ज किया गया। इसके अलावा तापमान ने इस बार प्रदेश में बीते कई वर्षों के रिकॉर्ड भी तोड़े। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार वर्तमान में हिमाचल प्रदेश में हीट वेव को लेकर गंभीर स्थितियां बनी हुई है। हालांकि वीरवार से हिमाचल प्रदेश में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ जिसके चलते प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की बारिश हुई। ऐसे में आगामी दिनों में प्रदेश तापमानों में भी हल्की गिरावट दर्ज की जाने की भी संभावना है।

ऊना में तापमान में बीते 12 वर्षों का थोड़ा रिकॉर्ड, शिमला में एक दशक में दूसरी बार तापमान पहुंचा 30.6 डिग्री 

शिमला मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक सुरेंद्र पॉल ने बताया कि प्रदेश में लगातार गर्मियां देखी जा रही है और हीट वेव को लेकर सीवर कंडीशन बनी हुई है। 29 में को हिमाचल प्रदेश के ऊना में 40 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। जो की 2012 के बाद सर्वाधिक है। इससे पहले 2013 में 45.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया था। उन्होंने कहा कि इसके अलावा प्रदेश के कई इलाकों में तापमान में 6 डिग्री सामान्य से अधिक रिकॉर्ड किए गए। वहीं बीते 26 मई को शिमला में तापमान 30.6 डिग्री पर पहुंचा। साल 2014 के बाद शिमला में दूसरी बार तापमान यहां तक पहुंचा।

एल नीनो और दक्षिणी गर्म हवाओं का दिखा असर, प्रदेश में हिट वेव का अलर्ट 

शिमला मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक सुरेंद्र पॉल के मुताबिक इसके पीछे ग्लोबल वार्मिंग के साथ-साथ एल नीनो का असर देखने को मिला है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि दक्षिणी गर्म हवाएं जो खास तौर पर राजस्थान के रेगिस्तानी इलाके को हिट करती थी उसके कारण भी प्रदेश में गर्मी बढ़ी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में हीट वेव को लीवर कंडीशंस बनी हुई है। बीती दोनों हिमाचल प्रदेश में हीट वेव को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया था वही अभी कई इलाकों में येलो अलर्ट जारी है। हालांकि सुरेंद्र पॉल ने बताया कि आने वाले दिनों में इसका असर कम देखने को मिलेगा।

पश्चिमी विक्षोभ होगा स्क्रीय और एल नीनो  पड़ेगा कमज़ोर, मौसम भी बदलेगा मिजाज 

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला का कहना है कि आने वाले दिनों में अब तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जाएगी। उन्होंने कहा कि एल नीनो कमजोर पड़ रहा है वही 30 में को हिमाचल प्रदेश में एक पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय हुआ है। जिसके चलते हल्की बारिश और ठंडी हवाएं प्रदेश में चलेगी ऐसे में तापमान पर भी इसका असर देखने को मिलेगा। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक सुरेंद्र पॉल ने बताया कि हालांकि तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जाएगी मगर आने वाले दिनों में तापमान के पुनः ऊपर जाने की संभावना बनती हुई नजर नहीं आ रही है. ऐसे में हल्की गिरावट के साथ तापमान प्रदेश के अंदर दर्ज कीए जाएंगे।

चुनावी गर्मी के माहौल में मौसम का मिजाज भी दिखा गर्म, हालांकि मतदान के दिन गर्मी से मिलेगी कुछ राहत 

वहीं प्रदेश में इन दिनों चुनावी माहौल बना हुआ था। इस दौरान मौसम का पारा भी चढ़ा हुआ नजर आया। तपती धूप में चुनावी प्रचार और जनसभाएं हुई। लेकिन अब मतदान के रोज़ लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक सुरेंद्र पॉल ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ हिमाचल प्रदेश में सक्रिय हो गया है। प्रदेश के कई ऊंचे इलाकों में इसका असर भी देखने को मिला है। शिमला जैसे कई स्थानों पर हल्की बारिश भी दर्ज की गई। ऐसे में अब पहाड़ों पर ठंडी हवा चलने की उम्मीद बनी है जिससे तापमान में भी गिरावट आएगी। ऐसे में 1 जून को जब मतदान होगा तो कतार में खड़े लोगों पर गर्मी थोड़ी नर्मी बरत सकती है। 

वर्तमान में जिलावार इतना रहा तापमान, आगामी दिनों में पारा उतरने की संभावना 

बीते 24 घंटे में शिमला में सर्वाधिक मंडी में सामान्य से 6 डिग्री अधिक तापमान दर्ज किया गया। प्रदेश की जिला मुख्यालयों अथवा प्रमुख स्थानों पर क्रमशः इस तरह तापमान दर्ज किया गया। शिमला में 29.9 डिग्री, सोलन में 35.7 डिग्री, नाहन में 39.6 डिग्री, रिकांगपिओ में 25.8 डिग्री, केलांग में 14.3 डिग्री, मनाली में 21.9 डिग्री, मंडी में 39.6 डिग्री, धर्मशाला में 35.4 डिग्री, चंबा में 34.5 डिग्री, ऊना में 43.8 डिग्री, बिलासपुर में 41.2 डिग्री हमीरपुर में 41.9 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है।


संबंधित समाचार