होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Healthy Snacks For Monsoon : बारिश के मौसम में समोसा कचौड़ी ही नहीं ये Snacks भी जरूर करें ट्राई

Healthy Snacks For Monsoon : बारिश के मौसम में समोसा कचौड़ी ही नहीं ये Snacks भी जरूर करें ट्राई

 

Healthy Snacks For Monsoon : मानसून आते ही लोगों को कचौड़ी, समोसे ज्यादा खाने का मन करता है। इसके अलावा सभी के घरों में आलू,प्याज के पकौड़े भी बनाए जाते हैं। लेकिन इन स्नैक्स के बजाए अगर आपको इस मानसून कुछ हैल्दी स्नैक्स खाने का मन करें तो आप हमारे द्वारा बताई गई ये  रेसिपी जरुर ट्राई करें। इन रेसिपी का एक फायदा यह है कि आपके शरीर में इम्यूनिटी भी बढ़ेगी और मानूसून सीजन में होने वाली खांसी, जुकाम जैसी बीमारियों को भी दूर रखेगा। चलिए जानते है सेहतमंद स्नैक्स के बारे में...

हैल्दी स्नैक्स 
1. मूंग दाल का चिल्ला

मूंग दाल सेहत के लिए फायदेमंद होती है। इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन, विटामिन ए, विटामिन सी, फोलिक एसिड, थायमिन और रिबोफ्लेविन जैसे पोषक तत्व पाया जाता है। यह खाने में लाइट होती है जो आपके पाचन क्रिया के लिए अधिक बेहतर होती है। मानसून सीजन में आप मूंग दाल के स्वादिष्ट चिल्ले बनाकर खा सकते हैं, चाहे तो चटनी, सॉस आदि के साथ खांए। इसके अलावा आप शाम के समय चाय के साथ भी खा सकते हैं।

2. मसालेदार कॉर्न चाट/ भेल

मानसून सीजन में एक और स्वादिष्ट रेसिपी है और वह है कॉर्न की चाट। इसे बनाने के लिए आपको कॉर्न को उबाल लेना है इसके बाद इसमें कटी हुई सब्जियों जैसे शिमला मिर्च, गाजर, और चाट मसाला डालकर खा सकते हैं। कॉर्न को सेहत के लिए बहुत लाभकारी माना गया है।इसमें विटामिन बी, विटामिन बी9, विटामिन सी, मैग्नीशियम, पोटैशियम, जिंक, कॉपर, आयरन और मैंगनीज जैसे मिनरल्स भी शामिल होते हैं। कॉर्न में प्रोबायोटिक्स मौजूद होते हैं, जो डायजेशन में मदद करते हैं।

3.  ओट्स कुकीज

ओट्स में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। इसलिए मानसून सीजन में आप ओट्स कुकीज का सेवन कर सकते हैं, क्योंकि इसमें मौजूद डायट्री फाइबर बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। इसके अलावा ओट्स पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद करता है। इतना ही नही इन कुकीज के सेवन से आप ब्लड शुगर लेवल को भी कंट्रेल कर सकते हैं। आप इन्हें शाम की चाय के साथ भी ले सकते है। 

4.ओट्स उत्पम्म

मानसून सीजन में एक और रेसिपी है जो बहुत ही सेहतमंद है यह है 'ओट्स उत्तपम'। सेहतमंद होने के साथ-साथ यह झटपट तैयार होने वाली रेसिपी है। इसलिए चाहे तो आप इसका सेवन भी कर सकते हैं। ओट्स यानि जई,  ये उन अनाजों में से एक है, जो घुलनशील फाइबर बीटा-ग्लूकन और ग्लूटेन-फ्री है। इसलिए इसे सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। इसमें अच्छी मात्रा में विटामिन और खनिज जैसे गुण पाए जाते हैं। ओट्स वजन घटाने में भी मदद करता है। 


संबंधित समाचार