होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Health Tips: बदलते मौसम में गर्भवती महिलाएं इन बातों का रखें ध्यान, वरना पड़ सकती हैं बीमार

Health Tips: बदलते मौसम में गर्भवती महिलाएं इन बातों का रखें ध्यान, वरना पड़ सकती हैं बीमार

 

Health Tips: बरसात के बाद भारत में धीरे-धीरे ठंड ने दस्तक दे दी है। जिस वजह से गर्भवती महिलाओं के लिए चुनौती बढ़ गई है। बता दें कि बदलते मौसम में वायरल संक्रमण और सर्दी-जुकाम का खतरा काफी ज्यादा बढ़ गया है। जो गर्भ में पल रहे शिशु और मां दोनों के स्वास्थ्य के लिए दिक्कतें पैदा कर सकती हैं। ऐसे में गर्भवती महिलाओं को विशेष देखभाल की आवश्यकता होती है। 

गर्भवती महिलाएं इन बातों का रखें ध्यान

इस समय घरों में लोगों को सर्दी-जुकाम की समस्या अधिक हो रही है, इसलिए गर्भवती महिलाओं को ऐसे लोगों से दूरी बनानी चाहिए। क्योंकि गर्भवती महिलाएं इस समय बीमारी से जल्दी प्रभावित हो सकती हैं। हालांकि, अब तक सर्दी पूरी तरह से शुरू नहीं हुई है, जिसके कारण लोग अभी भी ठंडी चीजों का अधिक सेवन कर रहे हैं। लेकिन अभी भूल कर भी ठंडी चीजों का सेवन नही करनाचाहिए।

20 मिनट की वॉक स्वस्थ रहेगा मां और

शिशु गर्भवती महिलाओं को अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता होती है। ऐसे में, इस समय सुबह और शाम कम से कम 20 मिनट की वॉक करना जरूरी होता है, जिससे मां और शिशु दोनों का स्वास्थ्य ठीक रहता है। यदि किसी प्रकार की दिक्कत होती है, तो डॉक्टर से अवश्य संपर्क करें और बिना डॉक्टर की सलाह के किसी भी प्रकार की दवा न लें।

त्योहारी सीजन में भूलकर भी न करें ये गलती

डॉ. मारिशा पंवार बताती हैं कि आजकल त्योहारी सीजन आने वाला है, जिसमें लोग मिठाइयों और तली-भुनी चीजों का अधिक सेवन करते हैं। लेकिन, गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए यह बिल्कुल ठीक नहीं है। साथ ही, दीपावली के समय पटाखों से निकलने वाला धुआं भी गर्भवती महिलाओं के लिए बेहद हानिकारक होता है।

यह भी पढ़ें- Karwa Chauth 2024 Date: करवा चौथ कब? जानें तिथि, मुहूर्त और आपके शहर में चांद निकलने का समय


संबंधित समाचार