होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Health Tips: अपनाएं ये 5 हेल्थ टिप्स, हमेशा रहेंगे स्वस्थ

Health Tips: अपनाएं ये 5 हेल्थ टिप्स, हमेशा रहेंगे स्वस्थ

 

Health Tips : स्वस्थ शरीर और हेल्दी रहने के लिए हम न जाने कितने प्रयास करते हैं। दिन की शुरुआत हेल्दी हेबिट्स के साथ करने से आप लंबे समय तक स्वस्थ रहते है। दिन को अच्छा बनाने के लिए आपको शारीरिक और मानसिक रुप से स्वस्थ और खुश रहना बहुत जरूरी है जिससे आप पूरे दिन एक्टिव और स्वस्थ महसूस करेंगे। आज हम आपको ऐसे ही हेल्दी डेली रुटीन के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप लंबे समय तक स्वस्थ रह सकते हैं, चलिए जानते हैं। 

- सुबह जल्दी उठें और वर्कआउट करें
सुबह जल्दी उठने के कई फायदे हैं। हेल्दी रहने के लिए वर्कआउट करना भी सही माना जाता है। इसके लिए बस आपको डेली 30 से 40 मिनट वॉक करनी है और आप शरीर को फिट रखने के लिए जुम्बा, एरोबिक्स जैसी एक्सरसाइज भी कर सकते हैं। इससे आपका शरीर भी स्वस्थ रहेगा और मन भी खुश रहेगा। 

- सुबह का नाश्ता जरुर करें
स्वस्थ रहने के लिए अच्छी आदतों में शामिल है समय पर नाश्ता करना। लेकिन बहुत सारे लोग समय की कमी की वजह से नाश्ता नहीं कर पाते हैं। अगर आप लंबे समय तक फिट रहना चाहते हैं तो आपको सुबह नाश्ता जरुर करना चाहिए।

दिन की अच्छी शुरुआत के लिए सुबह ऊर्जा की जरूरत होती है। अगर आप नाश्ता नहीं करते तो चिड़चिड़ापन महसूस कर करेंगे। इसलिए आपको सुबह हेल्दी ब्रेकफास्ट करने की आदत जरुर बना लेनी चाहिए।

- खूब पानी पिएं
स्वस्थ रहने के लिए खुद को हाइड्रेट रखना बहुत जरूरी है। खुद को फिट रखने के लिए पानी पीना एक हेल्दी आदत है। आपको पूरे दिन में पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए। पानी से आपका शरीर डिटॉक्स होता है। इसके अलावा आपका शरीर सही से काम करता है। चाहें तो पानी में नींबू डालकर भी पी सकते हैं। इससे आपके शरीर के विषाक्त बाहर निकल जाते हैं। इसके अलावा आप फ्रूट्स या सब्जियों से बना इनफ्यूज्ड पानी भी पी सकते हैं।

- पर्याप्त प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट लें 
प्रोटीन हमारे शरीर के लिए महत्वपूर्ण पोषक तत्वों में से एक है। प्रोटीन हमारी हड्डियों, मांसपेशियों,  त्वचा और बालों के लिए बहुत जरूरी है। आपको अपने खाने में प्रोटीन जरूर शामिल करना चाहिए। शरीर के वजन का 0.8 ग्राम प्रति किलोग्राम के हिसाब से आप प्रतिदिन प्रोटीन लें। साथ ही कार्बोहाइड्रेट भी आपकी हेल्थ के लिए बहुत जरूरी है।कार्ब से आपका पेट भरा रहता है और कोलेस्ट्रॉल भी कंट्रोल रहता है। स्वस्थ रहने के लिए आप खान में फल, सब्जियां और साबुत अनाज जरुर शामिल करें।

- भरपूर नींद लें
स्वस्थ शरीर के लिए खाने पीने से साथ अच्छी नींद भी जरूरी है। आपको कम से कम 7-8 घंटे की नींद जरूर लेनी चाहिए। नींद की कमी से वजन बढ़ने लगता है और चिड़चिड़ापन और एकाग्रता में कमी आती है। इसलिए रात को अच्छी नींद लेने की कोशिश करें। इससे आपकी सेहत पर सकारात्मक असर पड़ता है।