होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

डांस करने के हैं गजब के फायदे, कुछ देर थिरकने से स्ट्रेस भागेगा दूर, मिलेंगे अनेक हेल्थ बेनिफिट्स

डांस करने के हैं गजब के फायदे, कुछ देर थिरकने से स्ट्रेस भागेगा दूर, मिलेंगे अनेक हेल्थ बेनिफिट्स

 

जिस तरह से गाने सुनने के बाद दिमाग शांत हो जाता है और मन खुश हो जाता है। वैसे ही डांस करने से तनाव दूर हो जाता है। डांस ना सिर्फ एक एक्सरसाइज है बल्कि वह हमारे शरीर पर कई सकारात्मक असर डालता है। हाल ही में हुए एक रिसर्च से सामने आया है कि डांस करने से शरीर का स्टेमिना तो बढ़ता है, इसके अलावा इस एक्सरसाइज से स्ट्रेस दूर होता है जिससे दिमाग को भी सुकून मिलता है और कॉन्फिडेंस बढ़ता है। डांस एक थेरेपी भी है।

डांस से दिमाग एक्टिव रहता है और दिमाग की नसें खुलती हैं। अगर आप डांस थेरेपी को रुटीन में शामिल कर लें तो मूड में सकारात्मक परिवर्तन दिखाई देंगे। ऐसे में आज हम आपको इस लेख के जरिए बताने जा रहे है कि किस तरह डांस से आप अपना तनाव आसानी से दूर कर सकते है और मूड को फ्रेश कर सकते है। तो चलिए जानते है... 

-  तनाव को दूर करने के लिए आपको बस दस से पंद्रह मिनट डांस करना होगा। डांस करने से एंडॉर्फिन लेवल ठीक रहता है। यह तनाव और चिंता को दूर करता है। डांस करने के बाद हल्का महसूस होता है, क्योंकि इससे कैलोरी भी घटती है। डांस मन और शरीर के बीच सामंजस्य को बेहतर बनाता है। इसके अलावा डांस करने से शरीर में लचीलापन आता है।

- डांस एक स्ट्रेस बस्टर भी है। इसके अलावा इससे स्ट्रेस, अकेलापन और डिप्रेशन जैसी परेशानियां भी दूर करता हैं।

- डांस हमारे हार्मोन्स को कंट्रोल करता है और साथ ही हड्डियों में कैल्शियम की सही मात्रा बनाए रखने में मदद करता है। 

- डांस रोजाना करने से आप 150 से 500 कैलोरी तक कम कर सकते हैं। आप वजन कम करने के लिए जुम्बा डांस कर सकते है।

 

- अगर आप रोजाना 60 मिनट तक भी डांस करते हैं, तो आपके शरीर से 400 से 600 कैलोरी आसानी से बर्न हो जाती है। 

- डांस को लगातार करने से आपके पैरों की मांसपेशियों में खिंचाव आते हैं और पेट की मांसपेशियां भी लचीली बनती चली जाती हैं, जो आपके पाचनक्रिया को दुरुस्त रखने में मदद करती है।


संबंधित समाचार