होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Haryana Weather:हरियाणा के 10 जिलों में येलो अलर्ट, इन 5 जिलों में होगी भारी बारिश,जानें अपडेट

Haryana Weather:हरियाणा के 10 जिलों में येलो अलर्ट, इन 5 जिलों में होगी भारी बारिश,जानें अपडेट

 

Haryana Weather Update:मौसम विभाग की दी जानकारी के मुताबिक आज से फिर हरियाणा में भारी बारिश के आसार है। मौसम विभाग ने हरियाणा के 10 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा 5 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इन 5 जिलों में पंचकूला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल शामिल हैं।

मौसम विभाग ने ये भा कहा है कि बारिश के साथ साथ 30 से 40 किलोमीटर की स्पीड से हवाएं चलने की आशंका है। मौसम विभाग ने उत्तर हरियाणा के 5 जिलों के अलावा अंबाला, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, जींद जिलों को भी अलर्ट पर रखा है। वहीं मानसून सीजन में अब तक कुल 44% ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई है। 1 जून से अब तक सूबे में 337.9 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है।

अगस्त में 49% कम बारिश रिकॉर्ड की गई 
यूं तो हरियाणा में इस मानसून सीजन खूब बारिश हुई। हालांकि हरियाणा में अभी तक अगस्त में सामान्य से 49% कम बारिश रिकॉर्ड की गई है। सूबे में 1 अगस्त से अब तक 22.5 मिलीमीटर बारिश हुई है, जबकि सामान्य रूप से 43.7 मिलीमीटर बारिश होती है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, इसकी वजह मानसून टर्फ का पश्चिमी छोर सामान्य स्थिति के उत्तर में हिमालय की तहलटियों की तरपु बढ़ना है। 


संबंधित समाचार