होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Haryana Weather Update: हरियाणा में कैसा रहेगा आज का मौसम, जानें वेदर रिपोर्ट

Haryana Weather Update: हरियाणा में कैसा रहेगा आज का मौसम, जानें वेदर रिपोर्ट

 

 Haryana Weather Update: हरियाणा में बारिश का दौर जारी है। आने वाले कुछ दिनों तक लगातार बीच-बीच में बारिश होती रहेगी। आज रविवार को भी दिन भर बादल छाए रहने के साथ ही हरियाणा में बारिश हो सकती है। हरियाणा में शनिवार को कई जिलों में हल्की बारिश दर्ज की गई। आईएमडी के मुताबिक, हरियाणा में आज रविवार को कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

हरियाणा का मौसम

हरियाणा में शनिवार को कई जिलों में जमकर बारिश हुई तो कुछ में हल्की बारिश दर्ज की गई। इसके साथ ही हरियाणा में आने वाले तीन दिन तक झमाझम बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग ने हरियाणा में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में 29 अगस्त तक बारिश होने की संभावना है। आज रविवार को भी हरियाणा के 12 जिलों में मौसम खराब रहने के आसार हैं, जिसमें से 5 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट और अन्य सात जिलों में हल्की से मध्यम बूंदाबांदी होने का येलो अलर्ट जारी किया है।

 


संबंधित समाचार