होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Haryana Weather: हरियाणा के 16 जिलों में बारिश का अलर्ट:पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर के लिए चेतावनी

Haryana Weather: हरियाणा के 16 जिलों में बारिश का अलर्ट:पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर के लिए चेतावनी

 

Haryana Weather Update:चंडीगढ़ मौसम विभाग ने हरियाणा के 16 जिलों में अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर जिलों में भारी बारिश को लेकर चेतावनी की है। इसके अलावा मौसम विभाग के अनुसार 14 और 15 अगस्त को पंचकूला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, अंबाला और कैथल में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं।

इसके साथ ही मौसम विभाग ने आशंका जताई है कि महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, नूंह, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी और चरखी दादरी में इन दो दिनों में हल्की बारिश के साथ हवाएं चलेंगी, जिससे तापमान में 1-2 डिग्री तापमान में भी गिरावट आएगी।

16 से 20 अगस्त तक बारिश के आसार कम
हरियाणा में 16 से 20 अगस्त तक मानसून पर कमजोर रहेगा। इस दौरान बारिश की आशंका काफी कम है। बता दें कि इस बार अगस्त में मानसून काफी कमजोर रहा। राज्य के 20 जिले ऐसे रहे, जहां सामान्य से कम बारिश रिकॉर्ड की गई है। 1 अगस्त से अब तक राज्य में 29.4 MM बारिश हुई है, जबकि सामान्य रूप में 62.6 एमएम बारिश होती है, जो सामान्य से 53% कम है।

बारिश का असर बिजाई पर 
हरियाणा में अगस्त में हुई कम बारिश का सीधा असर खरीफ फसलों की बिजाई पर पड़ा है। अब तक हरियाणा में 26.92 लाख हेक्टेयर में खरीफ फसलों की बिजाई हो चुकी है। बिजाई का लक्ष्य 30.95 लाख हेक्टेयर है। यानी 9.8 लाख एकड़ खरीफ की बिजाई बाकी है। धान की 12.58 लाख हेक्टेयर रकबे में रोपाई हो चुकी है।  


संबंधित समाचार