Haryana Rain Alert:देश के कई राज्यों में लगातार हो रही बारिश के चलते हरियाणा सरकार ने आम लोगों के लिए एडवाइजरी जारी कर दी है। सीएम मनोहर लाल ने प्रदेश की स्थित को मद्देनजर रखते हुए कहा कि अगर जरूरत न हो, तो घर से बाहर कम से कम निकलें। सीएम मनोहर लाल ने बताया कि मौसम विभाग की तरफ से बुधवार तक बारिश होने की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही बारिश के चलते जरूरत पड़ने पर स्कूलों को बंद करने के दिशा-निर्देश भी दिए गए हैं।
हरियाणा के नागरिकों की सुरक्षा को सुनिश्चित करना हमारा परम दायित्व है और इसी दायित्व का निर्वहन करने हेतु आज वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिला उपायुक्तों के साथ बैठक की।
— Manohar Lal (@mlkhattar) July 10, 2023
बारिश के कारण निचले इलाकों में फंसे लोगों को निकालने और खाने-पीने की व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु… pic.twitter.com/vulWOMH3XY
उन्होंने आगे बताया कि किसी भी तरह के हालात से निपटने के लिए NDRF/SDRF को बुलाया गया है। निचले इलाकों में लोग फंसे हैं, उनको निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं, बारिश के चलते प्रभावित लोगों के खाने और पीने के लिए प्रदेश सरकार ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। किसी भी तरह की समस्या के लिए बाढ़ हेल्पलाइन नंबर 1070, 1077, 112, 0172-2545938 (State landline no.) पर करें संपर्क कर सकते हैं।
मानसून की वजह से लगातार बारिश से उत्पन्न हुए हालातों को देखते हुए आज आपात बैठक बुलाई।
— Manohar Lal (@mlkhattar) July 10, 2023
राज्य के सभी जिलों में हालात स्थिर बने रहें, इसके लिए प्रशासनिक अधिकारियों को ज़रूरी दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
इसके अलावा मनाली में हरियाणा के कुछ लोगों के फंसे होने की सूचना प्राप्त… pic.twitter.com/wseptOd8nm
बता दें कि चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा समेत हिमाचल में भारी बरसात का कहर देखने को मिल रहा है। जहां पहाड़ों पर बाढ़ आने से काफी नुकसान हो रहा है, वहीं मैदानी इलाकों में भी नदियां-नाले उफान पर हैं, जिसके चलते सरकार-प्रशासन ने लोगों के लिए हिदायतें जारी की हैं। लोगों को घर से कम बाहर निकलने के लिए भी बार-बार अपील की गई है। राज्य भर के अलग-अलग जिलों से डराने वाली तस्वीरें सामने आ रही हैं। चंडीगढ़ समेत आसपास के कई इलाकों में पानी भरने से बुरा हाल हो गया है।