होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

कांग्रेस नेता राकेश कंबोज ने EVM पर उठाए सवाल, बोले-मेरे सामने होती रही गड़बड़

कांग्रेस नेता राकेश कंबोज ने EVM पर उठाए सवाल, बोले-मेरे सामने होती रही गड़बड़

 

Haryana Politics: हरियाणा विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की शानदार जीत देखने को मिली। जिसके बाद से ही लगातार कांग्रेस नेता EVM पर सवाल उठा रहे हैं। इसी कड़ी में इंद्री से कांग्रेस की टिकट पर हार के बाद राकेश कंबोज ने भी ईवीएम पर बड़ा आरोप लगाया है। राकेश कंबोज ने यह भी कहा कि उनके सामने काउंटिंग हॉल में गड़बड़ हो रही थी, लेकिन वह कुछ नहीं कर सके। राकेश कंबोज का कहना है कि ईवीएम में गड़बड़ी होने की वजह से उन्हें चुनाव में हार मिली है।

मेरे खिलाफ FIR दर्ज करो - राकेश कंबोज

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश कंबोज का कहना है कि जब वह काउंटिंग हॉल में थे काउंटिंग टीम को चाय के साथ समोसे और ब्रेड पकौड़ा की पेशकश की गई। उसके बाद राकेश कंबोज ने माइक लेकर कहा कि अभी तो 9 बजे इन्होंने नाश्ता किया है, अब चाय पकौड़े की पेशकश की जा रही है।

इसके बाद राकेश ने कहा कि जानबूझकर काउंटिंग में देरी की जा रही है। ताकि रिजल्ट में गड़बड़ी की जा सके, इस पर राकेश कंबोज को गिरफ्तार करने के एसडीएम ने आदेश जारी कर दिए, जिस पर राकेश कंबोज ने कहा कि चलो मुझे अरेस्ट कर लो, लेकिन मेरे खिलाफ एफआईआर भी दर्ज करो।

 


संबंधित समाचार