होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Haryana News: करनाल में विदेश भेजने के नाम पर युवक से 11 लाख की ठगी

Haryana News: करनाल में विदेश भेजने के नाम पर युवक से 11 लाख की ठगी

 

प्रदेश में विदेश भेजने के नाम पर ठगी की वारदातों में लगातार वृद्धि देखने को मिल रही है। इसी सिलसिले में ठगी का एक नया मामला करनाल के असंध थाना क्षेत्र से सामने आया हैं जहां पीड़ित से उसके बेटे को विदेश भेजने के नाम पर 11 लाख रूपए की ठगी की गई। 

बता दें कि असंध थाना क्षेत्र में दनौली गांव निवासी पत्रित्र सिंह से कॉलोनी के ही रहने वाले रणजीत सिंह और सुशील ने इस ठगी की घटना को अंजाम दिया है। पुलिस को दी गई प्राथमिकी में पत्रित्र सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों ने उनके बेटे को विदेश भेजने के नाम पर पहले 22 लाख रूपए की मांग की थी। जिसके बाद पीड़ित ने उन्हें अक्टूबर 2022 को 5 लाख रूपए दिए। वहीं 6 लाख रूपए की राशि सुशील के खाते में डाली थी। जिसके बाद आरोपी उनके बेटे को विदेश भेज नहीं पाये। वहीं अपने रूपए वापस मांगने पर आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। जिसके चलते पीडित ने किसी अनहोनी के डर से पुलिस थाने में अपनी प्राथमिकी दर्ज कराई।

साथ ही पीड़ित ने बताया की उनकी पत्नी को कैंसर है और उनका इलाज चल रहा है। उनकी पत्नी का सपना है  की उनका बेटा विदेश में जाकर अपना भविष्य सुधारे। अब ठगी के कारण आर्थिक वजहों से उन्हें अपनी पत्नी के इलाज कराने में परेशानी हो रही है।


संबंधित समाचार