होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Haryana News:सरकार के खिलाफ किसानों ने फिर से खौला मौर्चा, सोनीपत के गोहाना में महापंचायत आज

Haryana News:सरकार के खिलाफ किसानों ने फिर से खौला मौर्चा, सोनीपत के गोहाना में महापंचायत आज

 

Sonipat News : किसानों ने एक बार फिर से सरकार के खिलाफ मौर्चा खोल दिया है। किसान द्वारा आज सोनीपत जिले के गोहाना में किसान महापंचायत करने जा रही है। किसानों का कहना है कि दिल्ली की सीमाओं पर हुए किसान आंदोलन की वजह से तीन कृषि कानून तो वापस ले लिए गए, लेकिन  MSP गारंटी कानून, स्वामीनाथन रिपोर्ट को अभी तक लागू नहीं किया गया है। इसी को लेकर किसानों द्वारा फिर से महापंचायत बुलाई गई है।

इस महापंचायत में हरियाणा किसानों समेत आठ राज्यों के किसान गोहाना की अनाज मंडी पहुंचेंगे। ये महापंचायत नौ मांगों को लेकर की जा रही है। केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा किसानों की लंबित मांगों को पूरा ना करने पर चर्चा की जाएगी और आगे की रणनीति बनाई जाएगी। 

बता दें कि महापंचायत को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा के युवा नेता अभिमन्यु कोहाड़ ने कई जिलों में 2 अगस्त से सोनीपत व पानीपत में किसान अधिकार यात्रा निकाली। यह यात्रा किसान आंदोलन की 8 मांगों को लेकर निकाली जा रही है। अब 10 सितंबर को गोहाना की नई अनाज मंडी में किसान महापंचायत का आयोजन किया जाएगा, जिसमें 8 राज्यों के वे किसान नेता शामिल होंगे, जो किसान आंदोलन में मुख्य रूप से हिस्सा ले रहे थे। इस महापंचायत में मांगों को लेकर आगामी आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी। 

किसानों का कहना है कि भूमि अधिग्रहण बिल 2013 को एक बार फिर से लागू करवाना अब उनका मकसद बन गया है। इसके अलावा कई अन्य मांगों को लेकर भी गोहाना की महापंचायत में विचार विमर्श होगा। महापंचायत में पंजाब से जगजीत सिंह दल्लेवाल, सुखजिंद्र सिंह खोसा, हरियाणा से लखविंदर सिंह औलख, जरनैल सिंह चहल, मध्यप्रदेश से जसदेव सिंह, गुजरात से जेके पटेल आदि किसान नेता हिस्सा लेंगे। इस महापंचायत में सरकार के खिलाफ बड़ा फैसला लिया जाएगा। 


संबंधित समाचार