होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Haryana News: सोनीपत में सड़क दुर्घटना में 3 की मौत, कैब नहर में जा गिरी

Haryana News: सोनीपत में सड़क दुर्घटना में 3 की मौत, कैब नहर में जा गिरी

 

हरियाणा के सोनीपत से बड़ी ही दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां बीती रात तेज रफ्तार कैब दुर्घटना का शिकार हो गई। इस दुर्घटना में कैब सवार तीन युवकों की मृत्यु हो गई। यह हादसा दिल्ली से सटे गांव नाहरा के पास हुआ। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही कुंडली पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मृतकों के शवों को अस्पताल तक पहुंचाया। 

शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा सोनीपत

बता दें कि पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि नाहरा की ओर जा रही कैब दुर्घटना का शिकार हो गई, कार में तीन लोग सवार थे। हादसे में तीनों की मौत हो गई। इस घटना की जानकारी आस पास के लोगों ने पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। तीन मृतकों में एक की पहचान गांव मल्हा माजारा निवासी संदीप के रूप में हई है। वहीं पुलिस ने तीनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल सोनीपत भेज दिया है।    
 

 


संबंधित समाचार