होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

हरियाणा में 65 फीसदी हुआ मतदान, फरीदाबाद में पड़े सबसे कम मत, जानें सभी 10 लोकसभा सीटों का हाल

हरियाणा में 65 फीसदी हुआ मतदान, फरीदाबाद में पड़े सबसे कम मत, जानें सभी 10 लोकसभा सीटों का हाल

 

Haryana Lok Sabha Election 2024 Phase 6 Voting: हरियाणा में 10 लोकसभा सीट और एक विधानसभा सीट पर शनिवार को मतदान संम्पन्न हो गया है।  शाम छह बजे तक प्रदेश में कुल 65 फीसदी मतदान हुआ। इस साल 2019 के तुलना में पांच प्रतिशत कम मतदान हुआ है। बता दें कि पिछले लोकसभा चुनाव में 70.34 फीसदी मतदान हुआ था।   

शनिवार को सभी जिलों में 41 से 46.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। कड़ी धूप होने से दोपहर में लोग घरों से नहीं निकले। जिसके वजह से इतना कम मत हुआ। शनिवार को प्रदेश की 10 लोकसभा सीटों के साथ करनाल विधानसभा उपचुनाव पर भी मत पड़े इस सीट पर 57.8 फीसदी मतदान हुआ। 

प्रदेश में कुल दो करोड़ 76 हजार 768 मतदाताएं हैं, जिसमें एक करोड़ छह लाख 52 हजार 345 पुरुष, 94 लाख 23 हजार 956 महिला और 467 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं। जिन्होंने 223 उम्मीदवारों का भाग्य EVM में कैद किया है।

इस बार लोकसभा चुनाव में सबसे ज्यादा मतदान सिरसा लोकसभा सीट में 69 फीसदी हुआ। पिछले चुनाव में इस सीट पर 75.99 फीसदी मतदान हुआ था। वहीं सबसे कम मतदान फरीदाबाद लोकसभा सीट पर 59.7 फीसदी रिकॉर्ड हुआ है। इस लोकसभा सीट पर पिछले साल 64.1 फीसदी मतदान हुआ था। 

सबसे अधिक और सबसे कम मतदान वाले तीन जिले

हरियाणा के 10 लोकसभा सीटों में से तीन जिलों में सबसे अधिक मत पड़े हैं, जिसमें यमुनानगर में 71.4 प्रतिशत, फतेहाबाद में 69.9 प्रतिशत तो सिरसा में 69.6 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं सबसे कम मतदान वाले में फरीदाबाद में 57.0 प्रतिशत वहीं गुरुग्राम में 57.9 प्रतिशत तो सोनीपत में 60.5 प्रतिशत मतदान हुए।

लोकसभा क्षेत्रवार मतदान की स्थिति

अंबाला में- 66.9 प्रतिशत रहा मत।
कुरुक्षेत्र में- 66.2 प्रतिशत रहा मता।
सिरसा में- 69.0 प्रतिशत रहा मत।
हिसार में- 64.6 प्रतिशत रहा मत।
करनाल में- 63.2 प्रतिशत रहा मत। 
सोनीपत में- 62.2 प्रतिशत रहा मत।
रोहतक में- 64.5 प्रतिशत रहा मत।
भिवानी-महेंद्रगढ़ में- 65.2 प्रतिशत रहा मत।
गुड़गांव में-60.6 प्रतिशत रहा मत।
फरीदाबाद में-59.7 प्रतिशत रहा मत।


संबंधित समाचार