होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Haryana:चंद्रयान 3 की सफलता पर हुड्डा ने दिया बयान, विज ने मारा तंज, कहा- मोदी का नाम लो

Haryana:चंद्रयान 3 की सफलता पर हुड्डा ने दिया बयान, विज ने मारा तंज, कहा- मोदी का नाम लो

 

Haryana Monsoon Session:हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र की शुरुआत आज हो चुकी है। सत्र शुरू होने पर सबसे पहले सीएम मनोहर लाल ने शोक प्रस्ताव पढ़ा। सदन में पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल, पूर्व सांसद रतनलाल कटारिया को श्रद्धांजलि दी गई। इसके साथ ही विधायक गोपाल कांडा के भाई, स्वतंत्रता सेनानियों, प्रदेश के शहीद सैनिकों, ओडिशा रेल हादसे में मारे गए लोगों और आतंकवादी हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी गई।

चंद्रयान-3 की सफलता पर बधाई
चंद्रयान-3 की सफलता पर प्रदेशवासियों को इसके बाद बधाई दी गई। सीएम ने ISRO को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि चंद्रयान-3 हमारे लिए गर्व की बात है। उन्होंने हरियाणा के कई वैज्ञानिकों का भी जिक्र किया और पीएम नरेंद्र मोदी का अभिनंदन किया। सीएम ने कहा कि भारत ने चंद्रयान मिशन में बहुत बड़ी कामयाबी हासिल की है। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा और गृहमंत्री अनिल विज के दौरान हल्की नोकझोंक भी हुई।

दरअसल, भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि चंद्रयान-3 की कामयाबी एक दिन में नहीं मिली। यह अचीवमेंट एक दिन की नहीं है। इसमें हर पीएम का योगदान रहा है। इस पर विज ने कहा कि यह सफलता तब मिली जब नरेंद्र मोदी पीएम हैं, आप मोदी का नाम लो।   

 

ये भी पढ़ें हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र का आगाज, फ्लोरवाइज रजिस्ट्री के लिए आएगा बिल, हंगामे के आसार


संबंधित समाचार