होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

रक्षाबंधन पर हरियाणा सरकार का महिलाओं को तोहफा, 29 और 30 अगस्त को रोडवेज बसों में यात्रा फ्री

रक्षाबंधन पर हरियाणा सरकार का महिलाओं को तोहफा, 29 और 30 अगस्त को रोडवेज बसों में यात्रा फ्री

 

Haryana News:रक्षाबंधन के मौके पर हरियाणा सरकार ने राज्य की महिलाओं को फ्री बस सेवा का तोहफा दिया है। इसकी जानकारी हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने दी। हरियाणा सरकार द्वारा इस तोहफे के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि सरकार ने ये फैसला इसलिए लिया है ताकि बहनें अपने भाइयों को घर जाकर राखी बांध सके। सरकार के इस फैसले के बाद रक्षाबंधन के मौके पर महिलाएं रोडवेज की बसों में फ्री यात्रा कर सकेंगी।

हरियाणा सरकार ने राज्य में महिलाओं को रक्षाबंधन के अवसर पर 29 और 30 अगस्त को बसों में फ्री सेवा का तोहफा दिया है। परिवहन मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इस आशय के एक प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।शर्मा ने बताया कि विभाग द्वारा पिछले कई वर्षों से रक्षाबंधन के मौके पर महिलाओं को मुफ्त यात्रा सुविधा दी जा रही है। इस वर्ष भी पिछले वर्ष की भांति महिलाएं अपने 15 साल तक के बच्चों के साथ इस फ्री यात्रा की सुविधा का लाभ ले सकती हैं।

  इसके अलावा बीते दिन लोकसभा के मानसून सत्र में राहुल गांधी द्वारा दिए गए भाषण के बाद हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने उनपर कटाक्ष किया है। उन्होंने कहा कि कभी आंख मार कर और कभी फ्लाइंग किस करके राहुल गांधी के अंदर का इंसान बाहर आ जाता है। बता दें कि हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज अक्सर राहुल गांधी पर तंज कसते रहे हैं। राहुल गांधी पर अपने कटाक्ष करने में वे कभी पीछे नहीं रहते हैं। आज एकबार फिर विज ने राहुल पर तंज कसा है। राहुल पर आरोप है कि उन्होंने संसद के भीतर फ्लाइंग किस का इशारा किया है। जिसपर अनिल विज का ये बयान सामने आया है। 


संबंधित समाचार