होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Haryana Results LIVE: हरियाणा में बड़ा उलटफेर,चुनाव आयोग के रुझानों में BJP को बहुमत,कांग्रेस पिछड़ी

Haryana Results LIVE: हरियाणा में बड़ा उलटफेर,चुनाव आयोग के रुझानों में BJP को बहुमत,कांग्रेस पिछड़ी

 

  हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों के लिए वोटों की गिनती जारी है। रुझानों में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। वहीं, शुरुआती बढ़त के बाद कांग्रेस अब बीजेपी से पीछे नजर आ रही है।

Haryana Election Results 2024 Live Updates:

- चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, पंचकूला विधानसभा क्षेत्र में 4/17 राउंड की मतगणना के बाद भाजपा उम्मीदवार ज्ञानचंद गुप्ता कांग्रेस के चंद्र मोहन से आगे चल रहे हैं।

- चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, भाजपा 49 सीटों पर आगे, कांग्रेस 35 पर, इनेलो और बसपा 1-1 और निर्दलीय उम्मीदवार 4 सीटों पर आगे है।

- चुनाव आयोग के ताजा आंकड़ों के अनुसार, भाजपा 47 सीटों पर आगे, कांग्रेस 35 पर, इनेलो और बसपा 1-1 और निर्दलीय उम्मीदवार 5 सीटों पर आगे है।

- चुनाव आयोग के ताजा आंकड़ों के अनुसार भाजपा ने राज्य में बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। आंकड़ों के अनुसार, भाजपा 46 सीटों पर आगे, कांग्रेस 33 पर, इनेलो और बसपा 1-1 और निर्दलीय उम्मीदवार 5 सीटों पर आगे है।

- 90 में से 79 सीटों के लिए चुनाव आयोग के आधिकारिक रुझान- भाजपा 38, कांग्रेस 36, INLD 1, बहुजन समाज पार्टी 1 और निर्दलीय उम्मीदवार 3 सीटों पर आगे है।

- कांग्रेस उम्मीदवार विनेश फोगट जुलाना से आगे चल रही हैं।

- हरियाणा चुनाव आयोग के नोडल अधिकारी मनीष कुमार लोहान ने कहा, "वोटों की गिनती सुबह 8 बजे शुरू हुई, पहले पोस्टल बैलेट और फिर सुबह 8:30 बजे EVM की गिनती शुरू हुई। कुछ विधानसभा क्षेत्रों में पहले दौर की मतगणना पूरी हो गई है... हरियाणा में कुल 93 मतगणना केंद्र हैं।"

- रानिया विधानसभा सीट से INLD उम्मीदवार अर्जुन सिंह चौटाला ने कहा, "हमने लगातार मेहनत की है, मुझे पूरा भरोसा है कि हमारी मेहनत रंग लाएगी। चौधरी अभय सिंह पर जनता का भरोसा कायम रहेगा... जहां मेहनत होती है, वहां रंग लाती है, मुझे पूरा भरोसा है कि हमारी मेहनत जरूर सफलता लाएगी। हमारा स्टैंड हमेशा साफ रहा है, हमें न किसी और के पास जाने की जरूरत है और न ही हम जाते हैं...  मेरी किसी से बातचीत नहीं हुई।"

- 90 में से 60 सीटों के लिए चुनाव आयोग के आधिकारिक रुझान इस प्रकार है- भाजपा 30 सीटों पर आगे है। कांग्रेस 28 पर, INLD 1 सीट पर और निर्दलीय उम्मीदवार 1 सीट पर आगे है।

- 90 विधानसभा सीटों में से 50 सीटों के लिए चुनाव आयोग के आधिकारिक रुझान इस प्रकार है- भाजपा 25 सीटों पर आगे है। कांग्रेस 23 पर, INLD 1 सीट पर और निर्दलीय उम्मीदवार 1 सीट पर आगे है।

- हरियाणा के लिए AICC के तीनों पर्यवेक्षक अजय माकन, अशोक गहलोत और प्रताप सिंह बाजवा चंडीगढ़ जाएंगे: सूत्र

- 90 सीटों में से 34 के लिए चुनाव आयोग के आधिकारिक रुझान- कांग्रेस 18 सीटों पर आगे है। भाजपा 14 सीटों पर, INLD 1 पर और निर्दलीय उम्मीदवार 1 सीट पर आगे हैं।

- 90 विधानसभा सीटों में से 11 के लिए आधिकारिक चुनाव आयोग के रुझान आ रहे हैं। कांग्रेस 6 पर आगे चल रही है, भाजपा 4 पर और INLD 1 सीट पर आगे है।

- सभी 90 विधानसभा सीटों के लिए मतगणना जारी है। कांग्रेस -2, भाजपा और इनेलो एक-एक सीट पर आगे चल रही है।

- चुनाव आयोग के आधिकारिक रुझान के अनुसार, कांग्रेस और भाजपा एक-एक सीट पर आगे हैं।

- बादली विधानसभा से भाजपा उम्मीदवार ओम प्रकाश धनखड़ ने #HaryanaElections पर कहा, "हमें शानदार परिणामों की प्रतीक्षा है, दोपहर के बाद तय हो जाएगा कि सरकार बन रही है। जितने शानदार तरीके से चुनाव लड़ा गया है उतनी ही शानदार जीत की प्रतीक्षा है... एग्जिट पोल कभी सत्य कभी असत्य होते हैं।"

- झज्जर से कांग्रेस प्रत्याशी गीता भुक्कल ने कहा, "जिस तरह से झज्जर विधानसभा क्षेत्र के लोगों ने अपना आशीर्वाद और समर्थन दिया है, मुझे उम्मीद है कि यहां से हम भारी बहुमत से जीतेंगे। हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनेगी। एग्जिट पोल कांग्रेस के पक्ष में हैं, लेकिन मुझे लगता है कि ये एक्जेक्ट पोल नहीं हैं, हम इससे भी ज्यादा सीटों के साथ जीतेंगे।"

- दिल्ली: हरियाणा के नतीजों से पहले भाजपा कार्यालय में जश्न के लिए खाना तैयार किया जा रहा है।

- पंचकुला DC यश गर्ग ने बताया, "हमने चुनाव आयोग के निर्देश के मुताबिक तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की है, यहां पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। डाक मतपत्रों की गिनती शुरू हो गई है, आधे घंटे बाद EVM की गिनती शुरू होगी।"

- करनाल में स्ट्रांग रूम खोला गया। सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो गई है।

- हरियाणा के 22 जिलों की 90 विधानसभा सीटों के लिए मतगणना शुरू हो गई है।

- कैथल से कांग्रेस उम्मीदवार आदित्य सुरजेवाला ने डेरा माता मंदिर में पूजा-अर्चना की।

- कुरुक्षेत्र: हरियाणा के मुख्यमंत्री और लाडवा से भाजपा उम्मीदवार नायब सिंह सैनी मतगणना से पहले ब्रह्म सरोवर स्थित श्री दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर में भजन गायन में शामिल हुए।

- रोहतक DSP (मुख्यालय) रवि खुंडिया ने कहा, "हम पूरी तरह तैयार हैं, हम कोई तनाव की स्थिति नहीं होने देंगे। हर जगह हमने विजय जुलूस के लिए भी फोर्स लगाई है, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं। हम सोशल मीडिया को ट्रैक कर रहे हैं, अगर कोई भड़काऊ भाषण देता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।" 

- रोहतक: मतगणना की तैयारियां जारी हैं। मतगणना केंद्र के बाहर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

कैथल विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी आदित्य सुरजेवाला ने कहा, "पिछले एक साल से जब मैं कैथल की गलियों और मोहल्लों में जा रहा था, तो हर किसी के मन में एक ही बात थी - बदलाव। लोग पिछले 10 सालों से इस भ्रष्ट, नफरत भरी सरकार से तंग आ चुके थे। एग्जिट पोल 60 सीटें दिखा रहे हैं, लेकिन मैं कह रहा हूं कि हम 70 सीटें जीतेंगे और कैथल सीट भी जीतेंगे।"

हरियाणा CM नायब सिंह सैनी ने कहा, "हमें पूरा विश्वास है कि हम तीसरी बार हरियाणा में सरकार बना रहे हैं। हमने बिना क्षेत्रवाद के ईमानदारी से हरियाणा का काम किया है। लोग ये स्वीकार कर रहे हैं...अब कांग्रेस की झूठ की राजनीति नहीं चलेगी...इनके DNA में है जब कुछ इनके पक्ष में नहीं दिखेगा तब EVM को कोसेंगे।"

जींद, हरियाणा: DSP जितेन्द्र कुमार राणा ने मतगणना के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था पर कहा, "हमने करीब 19 नाके लगाए हैं, हर नाके पर पुलिस कर्मचारी तैनात हैं। हम शांतिपूर्वक गिनती कराएंगे... धारा 144 भी लागू है... सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं।"

1031 उम्मीदवार मैदान में 

बता दें कि हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों पर कुल 1,031 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें से 464 निर्दलीय और 101 महिलाएं शामिल हैं। इन सीटों पर पांच अक्टूबर को एक ही चरण में मतदान हुआ था। इस चुनाव में मुख्य पार्टियां भाजपा, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी (आप), इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो)-बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और जननायक जनता पार्टी (जजपा)-आजाद समाज पार्टी (आसपा) हैं। 

कांग्रेस-बीजेपी के बीच मुख्य मुकाबला 

हरियाणा में ज्यादातर सीटों पर बीजेपी और कांग्रेस के बीच मुख्य मुकाबला है। एग्जिट पोल के अनुसार, कांग्रेस की बहुमत के साथ सरकार बन रही है। हालांकि आज यह तय हो जाएगा कि प्रदेश में किसकी सरकार होगी।

 


संबंधित समाचार