होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

कांग्रेस ने जारी की 40 उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट, कैथल से सुरजेवाला के बेटे को मिला टिकट

कांग्रेस ने जारी की 40 उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट, कैथल से सुरजेवाला के बेटे को मिला टिकट

 

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने तीसरी सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में पार्टी ने 40 कैंडिडेट के नामों का ऐलान किया है। इसमें प्रमुख नाम पार्टी महासचिव रणदीप सुरजेवाला के पुत्र आदित्य सुरजेवाला का है जिन्हें कैथल से टिकट दिया गया है। इसके अलावा पार्टी ने पंचकूला सीट से पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल के बेटे चंद्रमोहन को उतारा है। 

इसके अलावा जगाधरी सीट से अकरम खान, यमुनानगर से रमन त्यागी, पेहोवा से मनदीप सिंह, गुहला से देवेंद्र हंस, कालायत से विकास सहरान, पुंडरी से सुल्तान सिंह, इंद्री से राकेश कुमार कंबोज, करनाल से सुमिता सिंह, घरौंदा से वीरेंद्र सिंह राठौड़, पानीपत सिटी से वरिंदर कुमार शाह, राई से जय भगवान अंतिल, जींद से महाबीर गुप्ता, फतेहाबाद से बलावान सिंह दौलतपुरिया, रातिया से जरनैल सिंह और ऐलानाबाद से भारत सिंह बेनीवाल को टिकट दिया है।

वहीं, हिसार से रामनिवास रारा, बवानी खेड़ा से प्रदीप नरवाल, अंबाला शहर से निर्मल सिंह, ऐलनाबाद से भरत सिंह बेनीवाल और आदमपुर से चंद्रप्रकाश को उम्मीदवार बनाया है।

बता दें कि कांग्रेस ने हरियाणा के लिए अब तक तीन सूचियों में कुल 81 विधानसभा सीट के लिए उम्मीदवार घोषित किए हैं। उसने नौ सीटों पर अब तक प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की है, जबकि नामांकन की आखिरी तिथि 12 सितंबर है।

 


संबंधित समाचार