होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

AAP के सुशील गुप्ता का बड़ा बयान, बोले- आज करेंगे सभी 90 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान

AAP के सुशील गुप्ता का बड़ा बयान, बोले- आज करेंगे सभी 90 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान

 

Haryana Election: हरियाणा में विधानसभा चुनाव 5 अक्टूबर को होने हैं जबकि 8 अक्टूबर को इसके नतीजे निकलेंगे। इससे पहले प्रदेश में राजनीतिक दलों में टिकट को लेकर उथल पुथल जारी है। हरियाणा विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन को लेकर भी खबरें सामने आ रही हैं। बीते दिन ऐसी उम्मीद लगाई जा रही थी कि दोनों पार्टियों के बीच गठबंधन को लेकर सलाह हो गई है। लेकिन अब हरियाणा आप प्रमुख सुशील गुप्ता का बड़ा बयान सामने आया है। सुशील गुप्ता ने कहा कि गठबंधन को लेकर कोई जानकारी नहीं मिली है।

मैं सभी 90 सीटों के लिए तैयार - सुशील गुप्ता

आम आदमी पार्टी के हरियाणा प्रमुख सुशील गुप्ता ने कहा कि आप हरियाणा प्रमुख के तौर पर मैं 90 विधानसभा सीटों के लिए तैयारी कर रहा हूं। हमें हाईकमान से गठबंधन के बारे में कोई खबर नहीं मिली है। अगर हमें आज खबर नहीं मिलती है, तो हम शाम तक सभी 90 सीटों (AAP Candidate List) के लिए अपनी सूची जारी कर देंगे।

कांग्रेस-आप के बीच गठबंधन पर क्या हुई चर्चा

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी को पांच सीट का ऑफर दिया, जिसे AAP ने स्वीकार कर लिया। हालांकि, गठबंधन को लेकर दोनों पार्टियों की तरफ से कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया। आप और कांग्रेस के बीच गठबंधन को अंतिम रूप देने की चर्चा भी सामने आ रही थी। 

एक दिन पहले रविवार 8 सितंबर को कहा जा रहा था कि 9 सितंबर को दोनों पार्टी एक जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस कर गठबंधन का ऐलान कर सकती है, लेकिन आज सोमवार यानी 9 तारीख को आप के प्रदेश प्रमुख सुशील गुप्ता के बयान ने फिर असमंजस पैदा कर दिया है।

 

यह भी पढ़ें- हरियाणा चुनाव: कांग्रेस ने जारी की नौ उम्मीदवारों की दूसरी सूची, जानिए किसे कहां से मिला टिकट


संबंधित समाचार