होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Haryana Election 2024 Results: कब और कितने बजे शुरू होगी मतगणना? यहां जानें फुल डिटेल

Haryana Election 2024 Results: कब और कितने बजे शुरू होगी मतगणना? यहां जानें फुल डिटेल

 

Haryana Election 2024 Results: हरियाणा समेत जम्मू कश्मीर में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजों का सभी को बेसब्री से इंतजार है। बता दें कि दोनों ही जगहों के नतीजे अथ अक्टूबर को आने हैं। तो चलिए जानते हैं कि हरियाणा और जम्मू कितने बजे से शुरू होगी मतगणना? 

8 अक्टूबर को आएंगे विधानसभा चुनाव के नतीजे

जम्मू-कश्मीर में चुनाव तीन चरणों में हुए और एक अक्टूबर को आखिरी चरण की वोटिंग हुई थी। वहीं हरियाणा में विधानसभा चुनाव को लेकर 5 अक्टूबर को मतदान हुआ। वोटिंग के तुरंत बाद अलग-अलग एजेंसी के एग्जिट पोल भी सामने आए हैं। जिसमें ये अनुमान लगाया गया कि आखिर दोनों राज्यों में किस पार्टी की सरकार बनने के आसार हैं। हालांकि, एग्जिट पोल तो सिर्फ अनुमान हैं, फाइनल नतीजों के लिए 8 अक्टूबर तक रुकना होगा।

यहां जानिए जम्मू-कश्मीर, हरियाणा चुनाव की हर अपडेट

दोनों ही राज्यों में 8 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू होगी। सबसे पहले पोस्टल बैलट की गिनती होगी। इसका इस्तेमाल दिव्यांग, सुरक्षा बल और कुछ सरकारी अधिकारियों सहित आवश्यक सेवाओं में शामिल लोगों जैसे चुनिंदा समूह ही कर सकते हैं। इसके बाद इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (EVM) में दर्ज वोटों की गिनती की जाएगी। हरियाणा और जम्मू-कश्मीर दोनों ही जगहों पर किसकी सरकार बनेगी ये दोपहर तक स्पष्ट हो जाएगा। 
 

यह भी पढ़ें- Uttarakhand सरकार ने उठाया बड़ा कदम, नाै नवंबर को लागू होगा Uniform Civil Code


संबंधित समाचार