होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Haryana Congress Candidates List: कांग्रेस ने चौथी लिस्ट की जारी, अब तक 86 उम्मीदवारों का किया ऐलान

Haryana Congress Candidates List: कांग्रेस ने चौथी लिस्ट की जारी, अब तक 86 उम्मीदवारों का किया ऐलान

 

Haryana Congress Candidates List: हरियाणा विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की चौथी सूची भी जारी कर दी है।  इसमे 5 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया है। इससे पहले पार्टी ने देर रात 40 उम्मीदवारों की लिस्टा जारी की थी। चारों सूची को मिलाकर पार्टी ने अब तक 90 विधानसभा सीटों में से 86 उम्मीवारों का ऐलान कर चुकी है।


अब सिर्फ 4 सीटों पर कैंडिडेट का ऐलान बाकी रह गया है। चौथी लिस्ट में कुल 5 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की है। कांग्रेस ने अंबाला कैंट विधानसभा सीट से परिमल परी, पानीपत ग्रामीण विधानसभा सीट से सचिन कुंडू, नरवाना (एससी) विधानसभा सीट  से सतबीर डबलैन, रानिया विधानसभा सीट से सर्व मित्र कंबोज और तिगांव विधानसभा सीट से रोहित नगर को टिकट दिया गया है।


अब तक चार सूची की जारी

हरियाणा कांग्रेस ने अब तक चार सूची जारी की है जिसके बाद पार्टी ने 86 उम्मीदवार चुनावी मैदान में आ गए हैं। पार्टी ने पहली सूची में 32 और दूसरी लिस्ट में 9 उम्मीदवारों की घोषणा की थी और तीसरी सूची में 40 उम्मीदवार और चौथी सूची में 5 उम्मीदवार की घोषणा की है। जबकि अभी 4 उम्मीदवार पेंडिंग हैं। नामांकन की आखिरी तारीख 12 सितंबर यानी आज है। इस चुनाव के लिए 5 अक्टूबर को वोटिंग होगी। वहीं 8 अक्टूबर को रिजल्ट आएंगे।

यह भी पढ़ें- हरियाणा चुनाव: कांग्रेस ने जारी की नौ उम्मीदवारों की दूसरी सूची, जानिए किसे कहां से मिला टिकट


संबंधित समाचार