होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Haryana Assembly Election 2024: हरियाणा में आज हो सकता है विधानसभा चुनावों की घोषणा

Haryana Assembly Election 2024: हरियाणा में आज हो सकता है विधानसभा चुनावों की घोषणा

 

Haryana Assembly Election 2024: हरियाणा में 90 विधानसभा सीटों पर चुनाव होना है। जिसकी घोषणा आज हो सकता है। चुनावों की घोषणा के लिए चुनाव आयोग ने दिल्ली में दोपहर 3 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस बुला ली है। जानकारी के मुताबिक चुनाव आयोग जेएंडके के  साथ आज हरियाणा विधानसभा चुनावों की तारीखों का एलान कर सकता है।


हालांकि मतगणना इसी साल होने वाले  महाराष्ट्र और झारखंड के साथ ही होगी। हालांकि आयोग ने औपचारिक तौर पर हरियाणा के चुनावों के ऐलान को लेकर कुछ नहीं कहा है। वहीं चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस का पता चलते ही सरकार भी अलर्ट हो गई है। राज्य की भाजपा सरकार ने आज सुबह 11 बजे की मीटिंग का समय बदलकर सुबह 9 बजे कर दिया। इसके अलावा सीएम नायब सैनी ने कैबिनेट से पहले ही प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उपलब्धियां भी गिना दीं।

चुनाव आयोग की टीम कुछ दिन पहले ही हरियाणा ता दौरा कर आई थी। जिसमें अधिकारियों को संकेत दे दिया था कि चुनावों की घोषणा कभी भी हो सकती है। इसे देखते ही हरियाणा सरकार ने भी थोड़ी देर बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस बुला ली है। इसमें सरकार की तरफ से बड़ी घोषणाएं की जा सकती हैं।

 कब तक रहेगा सैनी सरकार का कार्यकाल ?

2019 में चुनाव आयोग ने 21 सितंबर को नोटिफिकेशन जारी किया था। इस सरकार का कार्यकाल 3 नवंबर 2024 को खत्म हो जाएगा। समय से पहले विधानसभा चुनाव को लेकर सैनी सरकार भी सावधान हो गई है। यही कारण है कि CMO  के ऑफिसर्स देर रात तक काम कर रहे हैं।

राज्य में 2 साल से सरकार चला रही भाजपा 

हरियाणा में  अभी भाजपा की सरकार चल रही है। 2014 में भाजपा ने 47 सीटें जीतकर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई थी। इसके बाद 2019 मे भाजपा बहुमत से चुक गई। भाजपा को 40 ही सीटें मिली लेकिन जजपा के साथ गठबंधन कर भाजपा ने सरकार बना ली। हालांकि अब लोकसभा चुनाव में सीट शेयरिंग पर सहमति न बनने की वजह से गठबंधन टूट चुका है। भाजपा निर्दलीय और गोपाल कांडा की हलोपा की मदद से सरकार चला रही है। 

यह भी पढ़ें- Independence Day 2024: CM Nayab Saini ने दी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई, फहराया तिरंगा


संबंधित समाचार