होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Happy Krishna Janmashtami Wishes: कान्हा के जन्मदिन पर अपने प्रियजनों को भेजें ये शुभ संदेश

Happy Krishna Janmashtami Wishes: कान्हा के जन्मदिन पर अपने प्रियजनों को भेजें ये शुभ संदेश

 

Happy Janmashtami 2023 Wishes : कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार पूरे भारत में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है।  देवकीनंदन कृष्ण का जन्म भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि के दिन  हुआ था। ऐसे में हर साल कृष्ण भक्तों द्वारा कृष्ण जन्माष्टमी बड़े धूम धाम से मनाई जाती है । गली महोल्लों में बच्चों व बड़े मिलकर तरह- तरहके कार्यक्रम करते हैं। शाम के समय लड्‌डू गोपाल के स्वागत के लिए झाकियां सजाई जाती है। रात्रि में रोहिणी नक्षत्र में नंद के लाल कान्हा का जन्म कराया जाता है.

पौराणिक कथा के अनुसार श्रीकृष्ण विष्णु जी का आठवां अवतार हैं, जिन्होंने सृष्टि को कंस के अत्याचारों से मुक्ति दिलाने के लिए मनुष्य रूप में जन्म लिया था। इस दिन लोग पूजा-पाठ के अलावा अपने प्रियजनों को कृष्ण भक्ति से भरे मैसेज, शुभकामनाएं भेजकर कृष्ण के जन्मदिन की खुशी जाहिर करते हैं।

कान्हा के जन्मदिन पर भेजें ये शुभ सेंदेश


1. माखन चुराकर जिसने खाया
 बंसी बजाकर जिसने नचाया
 खुशी मनाओ उसके जन्मदिन की
 जिसने दुनिया को प्रेम का रास्ता दिखाया।

2.गोकुल में जिसने किया निवास
 गोपियों संग रचा इतिहास
 देवकी-यशोदा जिनकी मैया
 ऐसे हैं हमारे कृष्ण कन्हैया

3.श्रीकृष्ण के कदम आपके घर आएं
 आप खुशियों के दीप जलाएं
 परेशानी आपसे आंख चुराएं
 कृष्ण जन्मोत्सव की आपको शुभकामनाएं।

4. नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की
 हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की।

5. बाल रूप है सब को भाता 
 माखन चोर वो कहलाया है,
 झूम उठे हैं सब ख़ुशी में, देखो मुरली वाला आया है।


संबंधित समाचार