होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Hair Care Tips: आज ही बालों की Dryness करें दूर, अपनाएं ये घरेलू नूस्खें

Hair Care Tips: आज ही बालों की Dryness करें दूर, अपनाएं ये घरेलू नूस्खें

 

Hair Care Tips :  हम सभी लंबे और घने बालों की चाह रखते हैं जिसके लिए तरह-तरह तरीकों भी अपनाना पसंद करते हैं। मार्केट में भी महंगे से महंगे कई प्रोडक्ट्स आ चुके हैं जो बालों से जड़ी समस्याओं को दूर करने का दावा करते हैं। हालांकि, इनमें कई कैमिकल होते हैं जो बालों के लिए हानिकारक होते हैं। ऐसे में आप घरेलू नुस्खे को अपना सकती हैं, जो बालों के लिए नुकसानदायक भी नहीं होते।

आज हम आपको इस आर्टिकल में कुछ हेयक केयर टिप्स बताने जा रहे है जिसकी मदद से आप अपने बालों के रूखापन को दूर करने में मदद मिलेगी साथ ही बालों को कई फायदे भी होंगे। आइए जानते हैं कि क्या लगाने से बालों का रूखापन दूर हो सकता है?

बालों के रुखेपन को दूर करने के उपाय
 

आलू और एलोवेरा

आलू और एलोवेरा का हेयर पैक। यह बालों को बढ़ाने में मदद करेंगा साथ ही बालों में कई तरह के फायदे भी होंगे।
- एक छिले हुए आलू को कद्दूकस करके उसका सारा रस निचोड़ लें। 
- इसमें लगभग दो बड़े चम्मच एलोवेरा जेल मिलाएं ।
- अब दोनों को अच्छे से मिलाएं।
- इस घोल को अपने बालों की जड़ों में लगभग 15 मिनट तक मसाज करते हुए लगाएं। - अब इस घोल को दो घंटे तक लगा रहने दें। 
- इसके बाद हल्का शैम्पू लगाकर बालों को धो लें। 

नारियल तेल और शहद 

नारियल का तेल रूखे बालों के लिए सबसे पसंदीदा होता है। यह घरेलू नूस्खों में से एक है जिसका प्रयोग हमारी दादी-नानी सदियों से करती आ रही हैं। यह तेल बालों को और मुलायम बनाता है और इसमें मौजूद फैटी एसिड बालों को टूटने से भी बचाता है। 

- एक कटोरी में थोड़ा नारियल का तेल और शहद लें। 
- अब इसे मिलाकर पेस्ट बना लें 
-  इसके बाद बालों पर जड़ से सिरे तक लगाएं। 
- इसे 15-20 मिनट तक लगा रहने दें। 
- इसके बाद बालों को शैम्पू से धो लें। 

दही का पैक

मुलायम और सिल्की बालों के लिए आप दही का प्रयोग करें। दही को लगाने से बालों का रूखेपन दूर रहेगा व साथ ही अन्य समस्याओं से भी छुटकारा मिलेगा। जैसे- डैंड्रफ, बालों का झड़पन, बालों की रूसी ग्रोथ आदि समस्याएं भी आप दही के इस्तेमाल से दूर कर सकती हैं।
- नहाने से करीब 10 से 15 मिनट पहले अपने बालों पर दही लगाएं। 
- आप अपने हाथों की मदद से या किसी ब्रश से पूरे बालों में दही लगाएं व बालों के लगभग 30 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें। 
- इसके बाद अपने बालों को अच्छे से धो कर लें।


संबंधित समाचार