होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

सार्वजनिक वाहनों से सड़क दुर्घटना में हुई मौतों पर मिलने वाली मुआवजा राशि को कई गुना बढ़ाएगी सरकार

सार्वजनिक वाहनों से सड़क दुर्घटना में हुई मौतों पर मिलने वाली मुआवजा राशि को कई गुना बढ़ाएगी सरकार

 

उत्तरप्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर ने विधानसभा सत्र के दौरान बताया कि उत्तरप्रदेश में सार्वजनिक वाहनों से सड़क दुर्घटना और घायल हुए लोगों के लिए मुआवजा राशि बढ़ाई जायेगी।

सपा विधायकों की ओर से लगातार उठाए गए सवाल पर जवाब देते हुए दयाशंकर ने जानकारी दी कि सार्वजनिक वाहन से मौत हो जाने पर बस चालक को 40 हजार तो वहीं अन्य मृतक को 10 हजार रूप रूपए की धनराशि प्रदान की जाती है। 1996 के बाद से इसमें कोई बदलाव नहीं आया है। 

इसके साथ ही परिवहन मंत्री ने खुद माना कि यह धनराशि बहुत कम है और विपक्ष को वादा किया कि अगले विधानसभा सत्र तक इस धनराशि को बढ़ाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि वर्ष 2020-21 में सड़क दुर्घटना में मारे गए कुल 135 लोगों को 20 लाख 85 हजार रूपए की धनराशि प्रदान की। दूसरी ओर 2022-23 में कुल 12.20 लाख रूपए का मुआवजा प्रदान किया गया।

ये भी पढ़ें- पूर्व PM चौधरी चरण सिंह सहित कुल 3 को Bharat Ratna, PM मोदी ने सोशल मीडिया पर किया एलान


संबंधित समाचार